Slide 1
Slide 1
वाराणसी

काशी की नाराजगी आतंकियों पर पड़ेगी भारी,पुतला फूंका

पहलगाम में आतंकियों ने क्रूरता की सारी हदें पार की

सुशील कुमार मिश्र/ वाराणसी।पहलगाम में 28 पर्यटकों की धर्म पूछकर हत्या दुनिया की मानवता को शर्मिंदा करने वाला है।विशाल भारत संस्थान एवं मुस्लिम महिला फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान मेंआतंकवादियों के खिलाफ मुखालफत मार्च निकालकर आतंकियों का शव दाह कार्यक्रम किया। काशी के लोग आक्रोशित थे, हतप्रभ थे। इस्लाम के रहनुमाअब आतंकियों का धर्म नहीं देखेंगे। एक भी आतंकी बचने न पाए, भले ही थोड़ी देर हो जाये, पाकिस्तान का दाना पानी बंद करो, पाकिस्तान मुर्दाबाद जैसे नारे लगे। आतंकी का धर्म है इस्लाम, इसलिए उनके खिलाफ मौलाना फतवा जारी कर पहले उनको और उनके परिवार वालों को इस्लाम से खारिज करें। यह घोषणा करें कि मरने पर किसी आतंकी को कब्र के लिए कोई जमीन नहीं दी जाएगी। पाकिस्तान मुर्दाबाद, पाकिस्तान पर हमला करो कि मांग लेकर महिलाएं सड़क पर उतर गई। काशी की नाराजगी आतंकियों पर भारी पड़ेगी। पाकिस्तान का पुतला जलाया। आतंकियों के प्रतीक शव को फूंक दिया।

इस अवसर पर डॉ० नजमा परवीन ने कहा कि यह समय मौलानाओं के सामने आने का है। अब सामने आकर इन मुस्लिम आतंकवादियों की मुखालफत करें। आतंकियों को एक इंच जमीन भी न दी जाए कब्र के लिए। आतंकवादी राक्षस हैं। इनको जहन्नुम मिलेगा, ये नरक की आग में जलेंगे। पाकिस्तान पर हमला कर नेस्तनाबूद कर देना चाहिए।युवा परिषद के प्रदेश प्रमुख विवेकानंद सिंह ने कहा कि अब विश्व के नक्शे से पाकिस्तान को मिटाने का समय आ गया है। पापी जिन्ना ने आतंकी पाकिस्तान को जन्म दिया। आतंकियों के समर्थकों को दंडित करने की जरूरत है।विशाल भारत संस्थान के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ० राजीव श्रीगुरुजी ने कहा कि जब आतंकवादियों का धर्म पता चल गया तो अब मौलानाओं की जिम्मेदारी है कि इन आतंकवादियों के खिलाफ फतवा जारी करें और दुनिया को बताएं कि इस्लाम के नाम पर जो नरसंहार हुआ है वो इस्लाम में जायज नहीं है। इन आतंकियों को मरने के बाद कोई एक इंच जमीन न दे। इस्लामी जिहादियों के आकाओं और भारत में रहने वाले उनके समर्थकों को तुरन्त गिरफ्तार कर जेल भेजें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button