Slide 1
Slide 1
गाजीपुरराजनीति

गाजीपुर:विरोध के डर से कांग्रेस नेताओं को हाउस अरेस्ट करना पूरी तरह अलोकतांत्रिक: अजय

भाजपा की घबराहट दिखी, कांग्रेस नेताओं को हाउस अरेस्ट कर दिखा लोकतंत्र का खुला अपहरण

प्रमोद सिन्हा
गाजीपुर। आज यही नज़ारा देखने को मिला, जहाँ शांतिपूर्ण और संवैधानिक तरीके से विरोध कर रही कांग्रेस को भाजपा सरकार ने दमन और बल प्रयोग से रोकने का शर्मनाक प्रयास किया। नेशनल हेराल्ड मामले में गांधी परिवार को झूठे, मनगढ़ंत और राजनीतिक बदले की भावना से फँसाए जाने के विरोध में कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व के आह्वान पर जिला एवं शहर कांग्रेस कमेटी द्वारा भाजपा कार्यालय घेराव का कार्यक्रम तय था। भाजपा सरकार के इशारे पर पुलिस प्रशासन ने बीती रात से ही कांग्रेस के दर्जन भर नेताओं को हाउस अरेस्ट कर लिया।ताकि आवाज़ दबाई जा सके। इसके बावजूद जिला अध्यक्ष सुनील राम एवं शहर अध्यक्ष संदीप विश्वकर्मा के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ता बैनर लेकर भाजपा कार्यालय की ओर बढ़े, छावनी लाइन स्थित कार्यालय के पास भारी संख्या में सशस्त्र पुलिस तैनात। कांग्रेस नेताओं को बलपूर्वक रोका गया। कई को हिरासत में लेकर कोतवाली बैठा दिया गया।‌ इस मौके पर जिलाध्यक्ष सुनील राम ने कहा यह भाजपा की बौखलाहट का जीता-जागता प्रमाण है। कई वर्षों से ईडी, सीबीआई और पुलिस के दम पर कांग्रेस को डराने की कोशिश की जा रही है, लेकिन भाजपा भूल गई है कि कांग्रेस डरने वाली नहीं है। सोनिया गांधी और राहुल गांधी को झूठे मामलों में फँसाकर भाजपा अपनी नाकामी छिपाना चाहती है।‌ उन्होंने कहा कि महँगाई, बेरोज़गारी, किसानों की बदहाली और संविधान पर हमले से ध्यान भटकाने के लिए मोदी सरकार विपक्ष पर दमनात्मक कार्रवाई कर रही है। कांग्रेस देश की सड़कों पर उतरकर भाजपा के झूठ का पर्दाफाश करेगी।‌ शहर अध्यक्ष संदीप विश्वकर्मा ने कहा, यह लोकतंत्र नहीं, भाजपा की तानाशाही है। शांतिपूर्ण विरोध से डरकर हाउस अरेस्ट और गिरफ्तारियाँ कराना यह साबित करता है कि भाजपा को जनता की अदालत से डर लगने लगा है।
जिला प्रवक्ता अजय श्रीवास्तव ने तीखा हमला बोलते हुए कहा,“भाजपा सरकार गांधी परिवार को झूठे और मनगढ़ंत केसों में फँसाकर राजनीतिक प्रतिशोध निकाल रही है। विरोध के डर से कांग्रेस नेताओं को हाउस अरेस्ट कराना पूरी तरह असंवैधानिक और अलोकतांत्रिक है। भाजपा सत्ता के बल पर लोकतंत्र को कुचलना चाहती है। कांग्रेस हर कुर्बानी देने को तैयार है। उल्लेखनीय है कि गाजीपुर पुलिस ने  पूर्व विधायक अमिताभ अनिल दुबे, जिला प्रवक्ता अजय कुमार श्रीवास्तव, युवा अध्यक्ष धर्मेंद्र, मंसूर जैदी सहित दर्जनों कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं को बीती रात से ही हाउस अरेस्ट कर रखा था।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button