Slide 1
Slide 1
गाजीपुर

गाजीपुर:यूट्यूब चैनल दुर्गेश उपाध्याय शो हुआ लॉन्च, जनमानस में खुशी

त्रिलोकी नाथ राय/गाज़ीपुर। शहीदी धरती शेरपुर  निवासी वरिष्ठ पत्रकार व सामाजिक चिंतक दुर्गेश उपाध्याय ने अपना नया यूट्यूब चैनल दुर्गेश उपाध्याय शो लॉन्च किया। बताया कि यह मंच समकालीन राजनीति,सामाजिक मुद्दे,भारतीय संविधान के अलग अलग पहलुओं की जानकारी और अंतरराष्ट्रीय मामलों पर गहन,निष्पक्ष और बेबाक विश्लेषण देने के उद्देश्य से बनाया गया है।दशकों के मीडिया अनुभव और हालिया विधिक अध्ययन के संयोजन से चैनल पर तथ्यों की पड़ताल, विशेषज्ञों के साथ सशक्त बातचीत तथा बहसें प्रस्तुत की जाएँगी। चैनल की खासियतों में प्रमुख समाचारों की पृष्ठभूमि-विश्लेषण, नीतिगत प्रभावों का विवेचन,जनता के लिए सरल भाषा में जटिल विषयों की व्याख्या शामिल है। दुर्गेश उपाध्याय कहते हैं,मेरा मकसद लोगों को तथ्यों के साथ रूबरू कराना है ताकि वे जानकारी के आधार पर सोच सकें और निर्णय ले सकें। लॉन्चिंग के अवसर पर चैनल पर पहले कुछ एपिसोडों में वर्तमान राजनीतिक परिदृश्य,विदेश नीति, संविधान की जानकारी जैसे विषयों को प्राथमिकता दी जाएगी।चैनल सभी प्रमुख डिजिटल प्लेटफार्मों पर उपलब्ध होगा और दर्शक टिप्पणियों, प्रश्नों और सुझावों के माध्यम से कार्यक्रमों में सक्रिय भागीदारी कर सकेंगे।हम निष्पक्ष ख़बरों, स्रोतों की पारदर्शिता और आलोचनात्मक सोच को बढ़ावा देंगे।https://youtu.be/UXgDdlGjj68 उपरोक्त लिंक को आम जन के लिए सार्वजनिक किया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button