Slide 1
Slide 1
एजुकेशनगाजीपुर

गाजीपुर : सेंट जॉन्स स्कूल में 77वां गणतंत्र दिवस धूमधाम से मना, बच्चों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति 

गाज़ीपुरनगर के तुलसीपुर स्थित सेंट जॉन्स स्कूल के परिसर में 77वाँ गणतंत्र दिवस बड़े ही हर्षोल्लास  व देशभक्ति के भावों के साथ धूमधाम से मना। समारोह का शुभारंभ मुख्य अतिथि डॉ. अनिकेत सिन्हा, प्रधानाचार्य फादर आनंद, उप-प्रधानाचार्य फादर मुकेश, सिस्टर सुरभि एवं सिस्टर फेबिओला ने संयुक्त रूप से राष्ट्रीयध्वज फहराकर किया।राष्ट्रगान की गूंज के साथ सम्पूर्ण परिसर देशभक्तिमय हो गया। विद्यालय के छात्र-छात्राओं द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की मनमोहक प्रस्तुति दी गई। विशेष रूप से “मैं रहूँ या न रहूँ, भारत ये रहना चाहिए” जैसे देशभक्ति गीत पर प्रस्तुत नृत्य ने उपस्थित जनसमूह का मनमोहा। मुख्य अतिथि ने खेलकूद में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कार एवं प्रमाण – पत्र प्रदान कर उनका उत्साहवर्धन किया। इस मौके पर डॉ. सिन्हा ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए भारतीय संविधान के महत्व पर प्रकाश डाला। कहा कि हमें देश के प्रति सदैव निष्ठा एवं भक्ति भाव बनाए रखना चाहिए। अपने राष्ट्रीय प्रतीकों का सम्मान करना हमारा कर्तव्य है। विद्यालय के प्रधानाचार्य फादर आनंद ने भी उपस्थित सभी शिक्षकगण,अभिभावकों एवं विद्यार्थियों को गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएँ दीं तथा 26 जनवरी के ऐतिहासिक एवं राष्ट्रीय महत्व पर सारगर्भित विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम के अंत में विद्यालय के  वाइस- कैप्टन द्वारा धन्यवाद ज्ञापन प्रस्तुत किया गया। बच्चों के चेहरों पर उल्लास और खुशी की लहर स्पष्ट दिखाई दे रही थी। समारोह ने सभी के मन में देशभक्ति, एकता और संविधान के प्रति सम्मान की भावना को और अधिक सुदृढ़ किया। 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button