भदोही:आईआईसीटीसी की रजत जयंती पर छात्रों ने नित्य संगीत से बांधा समां

सिराजुद्दीन
भदोही।नगर स्थित भारतीय कालीन प्रौद्योगिकी संस्थान आईआईटी की स्थापना के रजत जयंती वर्ष पर सांस्कृतिक संध्या विहंगम- 2025 में छात्राओं ने अपनी गीत संगीत और नृत्य से समां बांध दिया| मुख्य अतिथि सांसद डॉ. विनोद कुमार बिंद ने कहा कि 25 वर्ष किसी भी संस्थान के लिए लंबा समय होता है| मुझे पूरा विश्वास है| कि यहां पढ़ाई कर छात्र आत्मनिर्भर बन रहे है| सांसद ने कहा कि आज के दौर में शिक्षा हर व्यक्ति के लिए आवश्यक हो गई है| यह बात अभिभावक भी समझ चुके हैं| केंद्र सरकार की ओर से स्थापित यह संस्थान हमारे आसपास के छात्रों के लिए वरदान साबित हो रहा है| जिलाधिकारी शैलेश कुमार और पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक ने छात्रों की पत्रिका ताना-बाना का विमोचन किया| और पत्रिका की सराहना की| डीएम, एसपी ने कहा कि आईआईसीटी जिले का गौरव है| यहां बीटेक कोर्स, कारपेट डिजाइनिंग, ड्राइंग आदि शॉर्ट टर्म कोर्स के माध्यम से क्षेत्र के लोग प्रशिक्षित होकर कालीन उत्पादन की विधाओं में पारंगत हो रहे हैं| निदेशक डॉक्टर राजीव कुमार ने बताया कि संस्थान ने कालीन उद्योग की सेवा करते सफलता पूर्वक 25 वर्ष पूरे किए हैं| बताया बताया कि आईआईसीटी का शुभारंभ वर्ष 2000 में हुआ था| इसके एक वर्ष बाद यहां चार वर्षीय बीटेक कोर्स की शुरुआत हुई| बताया कि संस्थान वस्त्र उद्योग के क्षेत्र में एशिया में अकेला है| कहां हम अपने आने वाले दिनों में उद्योग के लिए अपने सेवाओं विस्तार करेंगे|आईआईसीटीसी के डिन डॉ.आरके मलिक ने संस्थान के शुभारंभ से लेकर अब तक के सफर पर प्रकाश डाला| इसके पूर्व कार्यक्रम का शुभारंभ सांसद डॉ.विनोद कुमार बिंद, जिलाधिकारी शैलेश कुमार, एसपी अभिमन्यु मांगलिक, कालीन निर्यातक यादवेंद्र राय काका ने दीप प्रज्वलित कर किया| कर किया कार्यक्रम में डॉक्टर एसके पाल, एकमा के मानद सचिव पियूष बरनवाल, राजीव गुप्ता, डॉक्टर बेट्टी दास गुप्ता, अनु मिश्रा आदि रहे।




