बलिया: भारतीय संस्कृति को मजबूत कर राष्ट्र के प्रति अगली पीढ़ी को जागरूक करना: डां नीरू माथुर

सप्त-शक्ति संगम कार्यक्रम का आयोजन
राजेश महाजन
बलिया।रामरति सरस्वती बालिका विद्या मंदिर रामपुर उदयभान,बलिया में अखिल भारतीय शिक्षा संस्थान गोरक्ष-प्रान्त के तत्वाधान में सप्त शक्ति कार्यक्रम का आयोजन किया गया।सर्वप्रथम आये हुयी मातृशक्ति एवं अतिथि मातृशक्ति के द्वारा दीप प्रज्ज्वलन करके एवं सरस्वती वंदना के साथ कार्यक्रम का शुभ आरम्भ किया गया।मंचस्थ अतिथियों का परिचय विद्यालय की वरिष्ठ आचार्या उषा जी द्वारा कराया गया परिचय की श्रृंखला में मुख्य वक्ता डॉ,नीरू माथुर भटनागर महिलाओं के लिए परामर्श केंद्र (नई उमंग)”व समाजिक कार्यकर्ता, मुख्य वक्ता श्रीमती सुनीता गुप्ता व्याहुत व्यवसायी एवं समाज सेविका,विशिष्ठ अतिथि डॉ.स्वस्तिका पाण्डेय, मुख्य अतिथि डॉ अमिता सिंह, कार्यक्रम अध्यक्ष श्रीमती सीमा सिंह, सप्त शक्ति संगम की गोरक्ष प्रान्त की सह संयोजिका श्रीमती भारती सिंह,गोरक्ष प्रान्त प्रभारी मा.श्री अक्षय ठाकुर जी, सप्त शक्ति संगम की जिला संयोजिका श्रीमती प्रतिमा सिंहजी उपस्थित रहीं।कार्यक्रम की प्रस्ताविकी में प्रधानाचार्य श्रीमती प्रतिमा ने कहा कि हर स्त्री के अंदर नव दुर्गा के सभी स्वरूपों का वास होता है। वक्ता डॉ.नीरू माथुर भटनागर ने अपने वक्तव्य में कहा- कुटुंब प्रबोधन का अर्थ है भारतीय संस्कृति और संस्कारों को मजबूत करने और अगली पीढ़ी को राष्ट्र के प्रति जागरूक बनाने के लिए परिवार को सशक्त बनाना। इसमें परिवार के सदस्यों को एक साथ समय बिताने, संवाद करने, और भारतीय मूल्यों को बढ़ावा देने के लिए प्रोत्साहित किया जाता है। भारतीय परंपराओं और संस्कृति से जुड़े रहने के लिए “भाषा, भूषा, भजन, भवन, भ्रमण और भोजन” का पालन करना। सप्त शक्ति कार्यक्रम का उद्धेश्य महिला सशक्तिकरण और आत्म निर्भरता को बढ़ावा देने पर केंद्रित है। कार्यक्रम के अंत में सप्तशक्ति संगम की गोरक्ष प्रान्त की सह संयोजिका श्रीमती भारती सिंहजी द्वारा सभी मातृशक्ति को संकल्प कराया गया तत्पश्चात कार्यक्रम की अध्यक्ष द्वारा सभी आये हुए गणमान्य अतिथि एवं मातृशक्ति का आभार एवं बहुत बहुत धन्यवाद ज्ञापित किया गया कार्यक्रम का सफल संचालन खुश्बू जी के द्वारा करते हुए कल्याण मंत्र के साथ समापन किया गया




