क्राइमबलिया

बलिया:कलयुगी मां ने अपने दुधमुहे मासूम को मौत के घाट उतारा

मासूम की मां ने किया था प्रेम विवाह, मायके में रह रही थी महिला
तिलक कुमार
बलिया। शहर कोतवाली थाना क्षेत्र के कृष्णा नगर मोहल्ले में शनिवार की सुबह करीब 10 बजे हड़कंप मच गया। जब एक कलयुगी मां ने अपने ही 10 माह के दुधमुहे बच्चे को छत से नीचे फेंक दिया। घटना के बाद अफरा-तफरी मच गया। स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना तत्काल पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने मां को हिरासत में ले लिया। बच्चे की मौसी बच्चे को तत्काल जिला अस्पताल ले गई। जिसे चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मासूम के शव को पोस्टमार्टम के लिए मर्चरी हाउस में रखवा दिया।
मिली जानकारी के अनुसार मासूम की मां ने प्रेम विवाह किया था और फिलहाल वह अपने मायके कृष्णानगर में ही रह रही थी। बताया जा रहा है कि घरेलू कलह के कारण महिला ने ऐसा कदम उठाया और अपने दुधमुहे बच्चे को छत से नीचे फेक दिया। जिससे दुधमुहे मासूम की मौत हो गई। पुलिस हत्यारन मां को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button