Slide 1
Slide 1
क्राइम

गाजीपुर : दिलदारनगर पुलिस ने वारंटी अभियुक्त को किया गिरफ्तार

न्यायालय से जारी वारंट के अनुपालन में हुई कार्रवाई


गाज़ीपुर। अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में 24 सितंबर दिन गुरुवार को थाना दिलदारनगर पुलिस ने एक वारंटी अभियुक्त को गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार उपनिरीक्षक राजितराम यादव मय हमराह पुलिसकर्मियों के साथ क्षेत्र में चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान मुखबिर की सूचना पर न्यायालय से जारी वारंट के आधार पर भोला नट पुत्र कबीर नट निवासी फुल्ली थाना दिलदारनगर, जनपद गाज़ीपुर को उसके निवास स्थान से गिरफ्तार किया गया। पुलिस के मुताबिक उक्त वारंट अपर सिविल जज (जू0डि0)/न्यायिक मजिस्ट्रेट, कक्ष संख्या-03, गाज़ीपुर द्वारा फौ0मु0 संख्या 1017, धारा 60/63 आबकारी अधिनियम के मामले में जारी किया गया था। गिरफ्तार वारंटी के विरुद्ध पुलिस द्वारा अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है। गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम उपनिरीक्षक राजितराम यादव, थाना दिलदारनगर रहे ।

जिला संवाददाता विवेकानंद राय
गाज़ीपुर

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button