Slide 1
Slide 1
कृषिराजनीतिवाराणसी

वाराणसी:कृषि की समस्त सुविधायें मत्स्य पालकों के तालाब तक पहुंचाये अधिकारी:संजय चौबे

बिजली मंत्री, मत्स्य मंत्रीऔऱ कृषि मंत्री  इस्तीफा दे

सुशील कुमार मिश्र/वाराणसी ।उत्तर प्रदेश किसान काँग्रेस पूर्वी जोन के प्रदेश प्रवक्ता संजय चौबे ने कचहरी स्थिति शाही दरबार मे पत्रकारवार्ता करते हुए बताया कि पत्रांक संख्या 1106/सत्रह-म /2014,111-6/2008 कों उस समय प्रदेश मे समाजवादी पार्टी की सरकार मे प्रमुख सचिव उत्तर प्रदेश शासन ने सरकार की मंशा कों पत्रांक के माध्यम से बताया की उत्तर प्रदेश मे मत्स्य पालकों कों कृषी का दर्जा दिया गया है ,पत्र मे उन्होंने बताया की मत्स्य पालकों कों कृषी की दर पर पानी भराव के लिये बिजली सप्लाई किया जाय तथा मत्स्य पालकों कों अनुदानित दर पर लोन दिया।प्राकृतिक आपदा से बचने के बीमा सुरक्षा,विपणन,अभिलेखों के पंजीयन मे स्टाम्प शुल्क मे छूट भी दिया जाय। इन योजनाओं का व्यापक अस्तर पर प्रचार प्रसार किया जाय। चौबे ने बताया कि बड़े दु:ख के साथ कहना पड़ रहा है। 11वर्ष बीत जाने के बाद भी मत्स्य पालकों कों कृषी की सुविधायें नहीं मिल पा रही है। दो साल पहले तो यदि कोई मत्स्य पालक पोखरा खोदवाकर बिजली का कनेक्शन लेने जाता था। तो अधिकारी सीधे कामर्शियल रेट पर एस्टीमेट बना देते थे लेकिन आज की स्थिति यह है की कई अधिशासी अभियंताओं ने बताया की मत्स्य कों कृषी का दर्जा संबंधी कोई आदेश पारित हुआ है  लेकिन उनके पास कोई आदेश की कापी नहीं है लेकर आइये तो बताएंगे।

चौबे ने कहा कि मत्स्य निदेशकों द्वारा मत्स्य कों कृषी का दर्जा दिये जाने के शासनादेश के साथ मछली अधिकारियों ,बिजली अधिकारियों ,बैंक अधिकारियों  एवम विपणन अधिकारियों ,ग्राम प्रधानों एवम स्वमसेवी संस्थानो के द्वारा  विज्ञापनों ,होर्डिंग औऱ पर्चे के द्वारा प्रचार प्रसार करना चाहिये था जिससे प्रत्येक मत्स्य पालकों कों सरकार की योजनाओ का लाभ मिल जाता लेकिन ऐसा नहीं हो पाया। जिसके लिये सीधे सत्तासीन सरकारें एवम वर्तमान सरकारें दोषी है जो अपने ही शासनादेश का पालन नहीं कर पा रही है। चौबे ने माँग किया किया कि मत्स्य किसानों कों फ्री मे तार ,खम्भे ट्रांसफार्मर ,बिजली कनेक्शन के साथ कृषी दर पर बिजली ,विपणन कि सुविधा,किसान के क्रेडिट कार्ड या आधारकार्ड पर अनुदानित लोन दिया जाय एवम बैंकों के कर्मचारी किसानों के तालाब पर जाकर उनकी मछलियों के बायोमास का बीमा सस्ती दर पर करें तभी मत्स्य कों संपदा बनाकर किसानों की आय बढ़ायी जा सकती है।चौबे ने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि जल्द ही मत्स्य पालकों कों कृषी की सुविधाएं नहीं दी गयी तो किसान काँग्रेस पूरे प्रदेश मे जन आंदोलन चलाएगी।पत्रकारवार्ता मे प्रमुख रूप से प्रदेश प्रवक्ता संजय चौबे के अतिरिक्त किसान नेता वीरेंद्र यादव , प्रभात सिंह वर्मा, गौरव पाण्डेय औऱ मत्स्य पालक कमलेश वर्मा इत्यादि लोग उपस्थिति थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button