वाराणसी:महानगर कांग्रेस कमेटी ने अभियान चला बाढ़ पीड़ितों में बांटी राहत सामग्री

सुशील कुमार मिश्र/ वाराणसी। लगातार बारिश और गंगा नदी के बढ़ते जलस्तर के चलते वाराणसी के कई इलाकों में बाढ़ की स्थिति बनी हुई है। ऐसे में महानगर कांग्रेस कमेटी,वाराणसी ने सामाजिक सरोकार निभाते हुए शहर के चार प्रमुख बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में राहत और सहायता अभियान चलाया।दक्षिणी विधानसभा, वरुणा पार, वरुणा इस पार और कैंट क्षेत्रों में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बाढ़ पीड़ितों के बीच राहत सामग्री का वितरण किया। यह सेवा कार्य महानगर कांग्रेस कमेटी के तत्वावधान में आयोजित किया गया। इस अभियान के तहत प्रमुख जिम्मेदारियों का विभाजन किया गया, जिसमे डॉ. राजेश गुप्ता को दक्षिणी विधानसभा क्षेत्र की जिम्मेदारी दी गई। वकील अंसारी, अरुण सोनी और महेश सिंह को कैंट व आंशिक रोहनिया क्षेत्र सौंपा गया,
मयंक चौबे और कब्बन भाई ने वरुणा पार उत्तरी विधानसभा में सेवा कार्य संभाला। वहीं रमजान अली ने वरुणा इस पार उत्तरी विधानसभा में राहत सामग्री वितरण की जिम्मेदारी सौंपी गयीं थी। राहत वितरण कार्यक्रम के दौरान कैंट विधानसभा क्षेत्र में स्वयं महानगर कांग्रेस अध्यक्ष राघवेंद्र चौबे मौजूद रहे। उन्होंने बताया कि कांग्रेस कार्यकर्ता पूरी निष्ठा से बाढ़ पीड़ितों की सेवा में लगे हैं, लेकिन शासन-प्रशासन का रवैया दुर्भाग्यपूर्ण है।शासन के इशारे पर कांग्रेसजनों को कोई सरकारी सहयोग मुहैया नही कराया गया जिससे कई क्षेत्रों में राहत सामग्री पहुँचाने में कठिनाई आई।आज महानगर कांग्रेस कमेटी के नेतृत्व में हमने शहर के चार प्रमुख बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों दक्षिणी विधानसभा, कैंट व रोहनिया, वरुणा पार और वरुणा इस पार में राहत सामग्री का वितरण किया। राहत सामग्री में पेयजल की बोतलें, कच्चा राशन (चावल, दाल, आटा, आलू, प्याज आदि), साबुन, मोमबत्ती, माचिस, तथा अन्य आवश्यक सामग्री शामिल थी, ताकि पीड़ित परिवारों को तत्काल राहत मिल सके।दु:ख की बात यह है कि इस मानवीय कार्य में भी प्रशासन का रवैया पक्षपातपूर्ण और दुर्भाग्यपूर्ण रहा।हमें सरकारी नावें उपलब्ध कराई जाएं ताकि राहत सामग्री को सुरक्षित ढंग से जलमग्न क्षेत्रों में पहुंचाया जा सके, लेकिन शासन के इशारे पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं को यह बुनियादी सुविधा भी नहीं दी गई। जब तक बाढ़ से पीड़ित अंतिम व्यक्ति को राहत नहीं मिल जाती, तब तक कांग्रेस पार्टी का यह सेवा अभियान रुकेगा नहीं।जब तक स्थिति सामान्य नहीं हो जाती, तब तक राहत और सेवा कार्य लगातार जारी रहेगा। इस दौरान राघवेन्द्र चौबे, फसाहत हुसैन,डॉ राजेश गुप्ता,वकील अंसारी,अरुण सोनी,गुलशन अंसारी,रमजान अली,मयंक चौबे, संजय प्रियदर्शी, अफरोज अंसारी,हसन मेहदी कब्बन, वसीम अंसारी,चंचल शर्मा,नरसिंह वर्मा,मनोज वर्मा,सदानन्द त्रिपाठी,रोहित दुबे,प्रमोद वर्मा,नित्यनन्द पाठक,आकाश त्रिपाठी, हिमांशु सिंह,सजीव श्रीवास्तव,आशिष पाठक,नासिर,आनंद चौबे, अनिल पटेल,बदरे आलम,मंजूर अहमद,जावेद अंसारी,रामजी गुप्ता,बाबूलाल यादव समेत कई पदाधिकारी उपस्थित रहे।




