
दशाश्वमेध स्थित वीडीए प्लाजा में विधायक नीलकंठ तिवारी ने किया उद्घाटन
सुशील कुमार मिश्र/वाराणसी। शहर दक्षिणी विधानसभा के दशाश्वमेध क्षेत्र के लोगों को आज एक और सौगात मिली. यहाँ स्थित वीडीए काम्प्लेक्स में एक नया प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र “दशाश्वमेध आरोग्य मंदिर”का उद्घाटन किया गया । क्षेत्रीय विधायक डा नीलकंठ तिवारी ने इस नवीन स्वास्थ्य केंद्र का उद्घाटन किया।इस अवसर पर विधायक डा नीलकंठ तिवारी ने बताया की दशाश्वमेध सनातन धर्मावलंबियों का एक बहुत बड़ा आध्यात्मिक केंद्र है एवं यहाँ माँ गंगा की आरती में नित्य हजारों की संख्या में श्रद्धालु आते हैं । साथ ही साथ आसपास के गलियों में भी हजारों लोग रहतें हैं। यहाँ कोई चिकित्सकीय व्यवस्था सरकार की अब तक नहीं थी । किसी आकस्मिक आवश्यकता पर सभी लोग असहाय स्थिति की अनुभूति करते थे।अब सबको आसानी से प्राथमिक चिकित्सा उपलब्ध हो पायेगी।विधायक डा.नीलकंठ तिवारी ने बताया की जन कल्याण की भावना के उद्देश्य से आज शहर दक्षिणी में जहाँ भी स्वास्थ्य केंद्र की आवश्यकता महसूस हो रही है उसे पूरा किया जा रहा है और चिकित्सा के क्षेत्र में नए प्रतिमान गढ़े जा रहे हैं। शहर दक्षिणी में इसके पहले पाँच प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र जो किराए के मकान में चलते थे, विधायक डा नीलकंठ तिवारी ने सभी को नवीन भवन में स्थानांतरित कर दिया। अब इस प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के उद्घाटन के बाद कुल 6 केंद्र कार्यशील हो है। कार्यक्रम में मुख्य रूप से मुख्य चिकित्साधिकारी संदीप चौधरी, मंडल अध्यक्ष बबलू सेठ, संदीप चौरसिया, उप सभापति नरसिंह दास, केमिस्ट एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष संदीप चतुर्वेदी,भाजपा नेता डा.पवन शुक्ला, वेदमूर्ति शास्त्री,दिलीप तुलस्यानी, रमेश तिवारी, सुरेश तुलस्यान समेत स्वास्थ विभाग के तमाम कर्मचारी, क्षेत्रीय लोग उपस्थित रहे।




