Slide 1
Slide 1
लाइफस्टाइल

आज युवा पीढ़ी क्यों है इसकी दीवानी

प्राची राय
ऊंची एड़ी के जूते चप्पल का चलन आजकल ज्यादा देखने को मिलता है हमारे युवा पीढ़ी इसके पीछे दीवानी हुई जा रही है केवल युवतियां ही ऊंची एड़ी की चप्पलों या सैडिल नहीं पहनती। हमारे नवयुवक भी ऊंची एड़ी के जूते के दीवाने हैं सभी इस भ्रम में पड़े हुए हैं की ऊंची एड़ी की जूते चप्पल तथक सैंडल पहनने से उनके व्यक्तित्व मे  निखार आ जाता है।यदि किसी युवक का या युवती  का कद सामन्य न हो और  वह हीन  भावना से बचने के लिए ऊंची एड़ी जूते के जूते या चप्पल का  सहारा ले। तब तो बात समझ में आती है लेकिन जिनके कद समान है फिर भी ऊची एडी के जूते चप्पल पहनते है तो वात समझ मे नही आती। पैर हमारे शरीर का एक महत्वपूर्ण अंग है उसका निर्माण इस प्रकार हुआ है कि वह हमें आगे चलने फिरने व सारे  शरीर का बोझ सहन  कर सकने  मे  मदद करते हैं।थके हुए और कमजोर पैरों के कारण हमें  तकलीफ महसूस होती है इसके अलावा ऊंची एड़ी के जूते  चप्पल पहनने से शरीर का पूरा वजन पैर में पूरी तरह विभाजित नहीं हो पता यह स्थिति पैरों के लिए हितकर नही होती। ऊंची एडी के जूते चप्पल पहनने से पैर के मांसपेशिया और स्नायुओ की शक्ति कम.होती है। अक्सर एड़ी पर तनाव पडने के कारण  दर्द सूजन गति में अवरोध आदि पैर की अनेक तकलीफें उत्पन्न होती है इन तकलीफों के अलावा ऊंची एड़ी के जूते चप्पल पहनने से अनेक प्रकार की असुविधा भी महसूस होती है जल्दी-जल्दी चलना है , दौड़कर बस पकड़ने हो,अचानक भागना पड़े तो रास्ते में गिरते देर नही लगती ।इससे मोच आ सकती है यहां तक की जोड़ों की हड्डी भी टूट सकती है। ऊंची एडी होने के कारण व्यक्ति को बहुत संभल संभल कर चलना पड़ता है इस कारण मानसिक तनाव उत्पन्न होता है जो निश्चय ही स्वास्थ्य के लिए हानिकारक होता है यदि कद सामान से है अथवा सामान्य है अथवा सामान्य से कुछ ही कम है तो उचित होगा कि फैशन के चक्कर में पड़कर ऊंची एड़ी के जूते चप्पल न पहने।इससे भविष्य में होने वाले पैरों की तकलीफों से हम हम लंबे समय तक परेशान हो सकते हैं इसके विपरीत यदि आपका कद सामान्य से बहुत कम है तो आपको हीन भावना को  दूर करने के लिए ऊंचे एडी के जूते  चप्पल पहने, जो  सब तरह से ऊंचे हो। मतलब यह कि सिर्फ  पीछे से ही ऊंची एडी  न हो वरन सामने का तल्ला भी एडी की ऊंचाई का ही हो।किसी कारण से आप ऊंची एड़ी के जूते चप्पल पहनना ही चाहते हैं तो लकड़ी की अपेक्षा रबड़ की एड़ी को ही प्राथमिकता  दे। इस एडी से आपको इतना कष्ट नही होगा। जितना कि लकडी की एडी से हो सकता है। इससे कोई भी दो मत नहीं कि ऊंची एडी पैरों के स्वास्थ्य के लिए हानिकारक है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button