Slide 1
Slide 1
लखनऊलाइफस्टाइल

लखनऊ: महिलाओं ने दीपोत्सव पर भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम किया प्रस्तुत

प्राची राय
लखनऊ। दीपों के पर्व दीपोत्सव के पावन अवसर पर महिला भूमिहार समाज के सदस्यो द्वारा जे.बी आर गोमती नगर मे एक भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम भारतीय संस्कृति, कला और परंपराओं का जीवंत प्रदर्शन था,जिसमें शहर की महिलाओ  ने बढचढ कर  हिस्सा लिया।कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन और गणेश वंदना के साथ हुआ। इसके पश्चात विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ मंचित की गईं, जिनमें लोकनृत्य, भक्ति गीत, नाटक,  प्रमुख रहे। पूरा परिसर दीपों, रंगोली और सजावटी झांकियों से सुसज्जित था।वहां उपस्थित महिलाओ ने कहा दीपोत्सव न केवल रोशनी का पर्व है।

बल्कि यह हमें अंधकार से प्रकाश की ओर, असत्य से सत्य की ओर और वैमनस्य से एकता की ओर ले जाने की प्रेरणा देता है।कार्यक्रम  मे महत्वपूर्ण योगदान पूनम सिंह,डॉक्टर अंजू लता, उर्वशी,दिव्या राय,इंदु राय,पुष्पा सिंह ने दिया।कार्यक्रम मे दीपिका जी.पूनम,उर्वशी,सुमन,पूनम पांडेय,दीप्ति,पुष्पा ,संगीता राय,डॉ अंजूलता,पूनम रीना, संध्या,अर्चना राय,सोनामती राय,अनीता पाण्डेय इंदु राय,कुसुम राय,नीतू राय,किरन सिंह,ऋतू सिंह शिवांगी सिंह,नीलम रॉय,शन्नो राय .रेनू राय,अर्चना राय सरिता सिंह,श्वेता राय,आरती राय,विभा राय,इंदु राय  सुमन राय, दिव्या राय, रुचि राय, कल्पना सिंह,योजना राय आदि मौजूद रही।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button