Slide 1
Slide 1
लखनऊ

लखनऊ : मंत्री ए.के. शर्मा ने प्रभार जनपद भदोही में किया वृक्षारोपण

पर्यावरण संरक्षण को जनआंदोलन बनाने का आह्वान

लखनऊ। विश्व पर्यावरण दिवस की पूर्व संध्या पर जनपद मुख्यालय स्थित कलेक्ट्रेट परिसर में ‘‘एक पेड़ माँ के नाम’’ अभियान का शुभारंभ प्रदेश के नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री ए.के. शर्मा द्वारा पौधरोपण कर किया गया। इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष अनिरुद्ध त्रिपाठी, विधायक ज्ञानपुर विपुल दुबे, भाजपा जिलाध्यक्ष दीपक मिश्रा, पूर्व विधायक रविन्द्रनाथ त्रिपाठी, जिलाधिकारी शैलेष कुमार तथा पुलिस अधीक्षक अभिनव त्यागी सहित अन्य जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने भी पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रभारी मंत्री श्री ए के शर्मा ने कहा कि प्रकृति का संरक्षण मानव जीवन की सबसे बड़ी आवश्यकता है। जनपदवासियों से अपील करते हुए कहा कि प्रत्येक व्यक्ति अपनी माता के सम्मान में कम से कम एक पौधा अवश्य लगाए तथा उसके संरक्षण और संवर्धन की जिम्मेदारी भी स्वयं निभाए। पौधरोपण तभी सार्थक होगा जब लगाए गए पौधे वृक्ष बनकर पर्यावरण को समृद्ध करें। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा 05 जून, विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर पूरे प्रदेश में पांच करोड़ वृक्षारोपण का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इस महाअभियान के अंतर्गत जनपद भदोही में दो लाख पौधों का रोपण किया जाएगा। इसके लिए सभी आवश्यक तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं तथा विभिन्न विभागों को लक्ष्य आवंटित कर दिए गए हैं।मंत्री श्री शर्मा ने कहा कि वृक्ष पृथ्वी के प्राकृतिक संतुलन के आधार हैं। वे न केवल शुद्ध वायु प्रदान करते हैं, बल्कि जल संरक्षण, जैव विविधता के संवर्धन तथा जलवायु परिवर्तन की चुनौतियों से निपटने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने सभी नागरिकों से पर्यावरण संरक्षण को सामाजिक दायित्व के रूप में स्वीकार करने का आह्वान किया। इस अवसर जन प्रतिनिधिगण, जिलाधिकारी सहित अन्य संबंधित अधिकारी एवं स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button