गाजीपुरलाइफस्टाइल
गाजीपुर:बेटी के जन्मदिन पर पौधारोपण कर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

त्रिलोकी नाथ राय
गाजीपुर। भांवरकोल क्षेत्र के पलियां बुजुर्ग गांव निवासी समाजसेवी व पत्रकार बरमेशवर राय उर्फ गुड्डू ने अपनी बेटी के जन्मदिन पर पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का सन्देश दिया। इस मौके पर प्रकृति को समर्पित”जन्मदिन का जश्न अनोखा रहा पर्यावरण के प्रति समर्पित एक बेटी के प्रति प्रेम व्यक्त करने के लिए आम,अमरूद,कटहल,नीम, पीपल आदि का पौधारोपण कर प्रकृति को नमन किया। इस मौके पर मौजूद वरिष्ठ पत्रकार ब्रह्मानंद पांडेय ने कहा कि इस कदम से समाज को एक संदेश है।अभिभावकों को चाहिए कि अपने बच्चों के जन्मदिन पर बच्चों के नाम पर पर्यावरण संरक्षण के लिए पौधारोपण करे। इस मौके पर ए० के० सिंह ,बन दरोगा मनोज कुमार ,डा० अशोक उपाध्याय, बी०एन० पाठक, जयशंकर राय,टी०,एन० गुप्ता सहित काफी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।




