Slide 1
Slide 1
क्राइमगाजीपुर

गाजीपुर :‌ पुलिस टीम से मुठभेड़ में घायल गौ तस्कर गिरफ़्तार

एक अवैध तमंचा और मोटरसाइकिल बरामद

प्रमोद सिन्हा
गाज़ीपुर। अपराध एवम् अपराधियो के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत स्वाटप्रभारी रात्रि गश्त के समय रजागंज के रास्ते मौजूद मुखबिर से सूचना मिली। एक पिकअप वाहन गोवंश लदा मोटरसाइकिल सवार रजागंज की तरफ से गहमर की तरफ जाएंगे। कुछ देर बाद सामने से वाहन आते हुए दिखाई दिया ।जब उन्हें रोकने का प्रयास किया। मोटर साइकिल सवारों ने स्वाट टीम पर तमंचे से फायर करते हुए बारा की तरफ भागने लगे। स्वाट प्रभारी ने कंट्रोल रूम को सूचना दी।तब संदिग्ध गाड़ियों का पीछा करते समय कालूपुर मोड थाना सुहवल के पास स्वाट टीम व थाना सुहवल पुलिस टीम ने खुद को घिरा देख मोटरसाइकिल सवारों ने पुलिस टीम पर जान से मारने की नियत से पुनः निशाना लगाकर फायर करने लगे। पुलिस टीम ने आत्मराक्षार्थ में संतुलित फायरिंग की गई। जिसके परिणाम स्वरूप एक बदमाश के बाएं पैर में गोली लगने से वह घायल हो गया । सीएचसी रेवतीपुर तथा गाजीपुर उपचार के लिए भेजा गया है। मोटरसाइकिल सवार बदमाश पिकअप वाहन के साथ अंधेरे का फायदा उठा भागने में सफल रहे। पुलिस मुठभेड़ एवं बरामदगी के संबंध में अभियोग पंजीकृत किया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button