Slide 1
Slide 1
गाजीपुर

गाजीपुर  : विधानसभा चुनाव-2027 की तैयारियों को लेकर डीएम ने किया ईवीएम गोदाम का निरीक्षण


गाजीपुर । (विवेकानंद राय ) आगामी विधानसभा सामान्य निर्वाचन-2027 को लेकर जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी क्रम में जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी अनुपम शुक्ला ने गुरुवार, 24 सितम्बर 2026 को जिला निर्वाचन कार्यालय स्थित ईवीएम गोदाम का निरीक्षण किया। इस दौरान सभी मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की मौजूदगी में ईवीएम गोदाम को विधिवत खोला गया और वहां उपलब्ध व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने ईवीएम की एफएलसी (First Level Checking) की तैयारियों की समीक्षा की। साथ ही गोदाम की सुरक्षा व्यवस्था, सीसीटीवी कैमरों की स्थिति तथा अन्य आवश्यक सुरक्षा प्रबंधों का भी निरीक्षण किया गया। जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्वाचन आयोग के निर्देशों के अनुरूप सभी व्यवस्थाएं समय से पूर्ण करने के निर्देश दिए। निरीक्षण की पूरी कार्यवाही शांतिपूर्ण, पारदर्शी एवं निर्धारित प्रक्रियाओं के अनुरूप संपन्न हुई। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी (वि./रा.) वेद सिंह चौहान, जिला विकास अधिकारी राजीव राय, सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी देवी प्रसाद सिंह सहित विभिन्न मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि मौजूद रहे। इनमें भाजपा से राजन प्रजापति, सपा से राजेश कुमार यादव, कांग्रेस से रविकांत राय, बसपा से आदित्य कुशवाहा एवं जनक लाल प्रसाद तथा आम आदमी पार्टी से जावेद अहमद एवं नगेंद्र शर्मा शामिल रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button