एजुकेशनगाजीपुर

“हाय 2025 बाय 2024’के तहत दुल्हन प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

गाजीपुर। दिलदारनगर के कुश बालिका उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में वेलफेयर क्लब का नव वर्ष की पूर्व संध्या पर “हाय 2025 ,बाय 2024” कार्यक्रम तहत दुल्हन प्रतियोगिता आयोजित की गयी। जिसका  शुभारम्भ क्लब अध्यक्ष डा0 शरद कुमार वर्मा तथा प्रभारी प्रधानाचार्या  लालसा सिंह ने संयुक्त रूप से माँ सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन तथा माल्यार्पण कर किया। इस प्रतियोगिता मे छात्राओ ने दुल्हन के रूप में जहाँ जाते हुए साल 2024 की विदाई को सिसक-सिसक कर प्रस्तुत की। नए वर्ष का स्वागत उत्साह पूर्वक प्रस्तुति देकर किया। छात्राओं ने दुल्हन के रूप में सज धज कर सजीव प्रस्तुति कर उपस्थित जनों को आश्चर्य चकित कर दिया। समारोह में सांस्कृतिक कार्यक्रमो की धूम मची रही। निर्णायक मण्डल के अनुसार जूनियर वर्ग में शाजिया खातून को प्रथम, पूजा तथा प्रीती यादव को दूसरा स्थान तथा तीसरे स्थान पर कुसुम कुमारी रही, जबकि सीनियर वर्ग में हुस्न आरा अंसारी प्रथम, अंबिया खातून तथा अंजली द्वितीय तथा सानिया खातून को तृतीय पुरस्कार के लिए चुना गया। सांत्वना पुरस्कार के लिए यास्मीन, दुर्गा, अमृता, निशा अंशिका चौरसिया का चयन किया गया जबकि नेहा कश्यप, सुमन, आरती कुमारी, स्नेहा, रिया भारती, निमिषा कुमारी, इशरत प्रोत्साहन पुरस्कार के लिए चुना गया।‌ निर्णायक मंडल सदस्य के रूप में डा0 माया नायर,  शशि यादव तथा कुमारी प्रीती कुशवाहा रही। सभी विजयी प्रतिभागियों को संस्था के सचिव रामनाथ कुशवाहा, संयुक्त सचिव सत्य प्रकाश तिवारी तथा अतिरिक्त सचिव अभिषेक सिंह ने शील्ड देकर सम्मानित किया। क्लब अध्यक्ष डा0 वर्मा ने निर्णायक मंडल के सदस्यों तथा स्कुल के प्रधानाचार्य को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button