Slide 1
Slide 1
लखनऊलाइफस्टाइल

लखनऊ की मिनाक्षी वत्स बनीं मिसेज इंडिया फाइनेस 1st रनर अप 2025

लखनऊ: लखनऊ की मिनाक्षी वत्स मिसेज इंडिया फाइनेस 1st रनर अप 2025 चुनी गई है। दिल्ली के द उमराव होटल एंड रिसॉर्ट में आयोजित वी जी मिस एंड मिसेज इंडिया 2025 ग्रैंड फिनाले में लखनऊ की मिनाक्षी वत्स ने अपनी प्रतिभा, आत्मविश्वास और अनूठी शख्सियत से सभी को प्रभावित करते हुए मिसेज इंडिया फाइनेस 1st रनर अप 2025 का खिताब अपने नाम किया। यह भव्य आयोजन फिल्म इंडस्ट्री के प्रसिद्ध अभिनेता राहुल देव की उपस्थिति से और भी खास बन गया, जिन्हें मंच पर सम्मानित किया गया।

वहीं, मशहूर सूफी गायक विकी आहूजा की दिल छू लेने वाली प्रस्तुति ने पूरे माहौल को मंत्रमुग्ध कर दिया मिनाक्षी वत्स ने 20 वर्षों तक शिक्षा के क्षेत्र में अपनी सेवाएं दी हैं और विभिन्न स्कूलों में एक समर्पित शिक्षिका के रूप में कार्य किया है।

लेकिन उन्होंने अपने जुनून को पहचाना और खुद को एक नए सफर के लिए तैयार किया। इस प्रतियोगिता में उन्होंने अपने आत्मविश्वास, स्टाइल और प्रेरणादायक व्यक्तित्व से जजों और दर्शकों का दिल जीत लिया।
अपनी जीत पर खुशी जाहिर करते हुए मिनाक्षी वत्स ने कहा कि “मैंने 20 साल शिक्षा के क्षेत्र में बिताए, लेकिन मैंने हमेशा खुद को एक नई पहचान देने का सपना देखा। यह ताज सिर्फ मेरी नहीं, बल्कि उन सभी महिलाओं की जीत है जो अपने सपनों को पूरा करने का हौसला रखती हैं।

यह मेरे लिए एक नई शुरुआत है, और मैं इसे पूरे जोश और जुनून के साथ आगे बढ़ाऊंगी।” वी जी मिस एंड मिसेज इंडिया 2025 सिर्फ एक सौंदर्य प्रतियोगिता नहीं थी, बल्कि यह महिलाओं को सशक्त बनाने, विविधता का जश्न मनाने और सुंदरता की नई परिभाषा गढ़ने का एक मंच था। इस शानदार आयोजन का हिस्सा बनकर मिनाक्षी वत्स ने अपनी प्रतिभा और दृढ़ संकल्प का बेहतरीन परिचय दिया।

Ashok Mishra

Chief editor मैंने पॉलिटिकल साइंस व पत्रकारिता के परास्नातक (मास्टर डिग्री) करने के बाद 1996 में लखनऊ दैनिक जागरण से पत्रकारिता की शुरुआत की। उसके बाद जनसत्ता एक्सप्रेस, लोकमत समाचार व स्वदेश जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्र में काम करने का मौका मिला। प्रिंट मीडिया में ब्यूरो प्रमुख व संपादक का दायित्व निभाने के बाद इलेक्ट्रॉनिक मीडया में प्राइम न्यूज़ में ब्यूरो प्रमुख व नेशनल वॉइस चैनल में संपादक के दायित्व का निर्वहन किया। करीब 25 वर्ष से उत्तर प्रदेश राज्य मुख्यालय से मान्यता प्राप्त पत्रकार है। गत चार वर्ष से दैनिक एक संदेश व यूनाइटेड भारत में समूह संपादक की जिम्मेदारी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button