
लखनऊ।नेशनल लेबर पार्टी (NLP) के राष्ट्रीय नेतृत्व ने संगठन को मजबूती प्रदान करने के लिए डॉ. विक्रांत प्रताप सिंह को उत्तर प्रदेश का युवा प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। नेशनल लेबर पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीरज राय ने जारी आधिकारिक नियुक्ति पत्र में कहा कि डॉ. विक्रांत प्रताप सिंह ने पार्टी संगठन के लिए निरंतर समर्पण, सक्रिय नेतृत्व और उल्लेखनीय कार्य किया है। इन्हीं सेवाओं को देखते हुए राष्ट्रीय कार्यकारिणी समिति ने उन्हें यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है। अपने नए दायित्व के अंतर्गत डॉ. विक्रांत प्रताप सिंह प्रदेश में पार्टी के युवा संगठन को सशक्त करेंगे। जिला एवं मंडल स्तर पर युवा नेतृत्व का गठन कर। पार्टी की विचारधारा, नीतियों और कार्यक्रमों को युवाओं तक पहुँचाने का कार्य करेंगे। इसके साथ-साथ युवा सम्मेलन, बैठकें और संगठनात्मक गतिविधियाँ आयोजित कर युवाओं को पार्टी से जोड़ने पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। डॉ. विक्रांत प्रताप सिंह ने पार्टी के शीर्ष नेतृत्व, विशेषकर राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री नीरज राय का आभार व्यक्त करते हुए कहा वे इस जिम्मेदारी को पूरी निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण के साथ निभाएंगे। उत्तर प्रदेश में युवाओं की आवाज़ को मजबूती से आगे बढ़ाएंगे।




