Slide 1
Slide 1
मिर्जापुर

मिर्जापुर : RSS के शताब्दी पर त्रिदिवसीय हुआ कार्यक्रम,देश हित और धर्म रक्षा का लिया गया संकल्प

त्रिलोकी नाथ राय

चुनार/मिर्जापुर।शक्तेशगढ़ स्थित श्री परमहंस आश्रम में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की स्थापना के शतकीय वर्ष पूर्ण होने पर त्रिदिवसीय कार्यक्रम सकुशल संपन्न हुआ।यह कार्यक्रम परम पूज्य श्री परमहंस स्वामी श्री अड़गड़ानंद के अनन्य शिष्य-सेवक श्री आशीषा नन्द जी महाराज के सानिध्य में बड़े ही अनुशासित रूप में चला और काशी प्रांत के सैकड़ों स्वयंसेवक और प्रचारक बंधु उपस्थित रहे। जिन्होंने गुरु चरणों में शीश नवाकर संघ की स्थापना शताब्दी पर देशहित और धर्मरक्षा का संकल्प लिया।साथ ही श्री युवराज जी लंभुआ सुल्तानपुर के युवा समाजसेवी एवं जनप्रिय नेता ने सभी स्वयंसेवकों को अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया।अंत में परम पूज्य श्री अड़गड़ानंद जी महाराज से सभी स्वयंसेवकों ने आशीर्वाद प्राप्त किया। उनके द्वारा रचित मानव धर्म शास्त्र ‘यथार्थ गीता’ की प्रतियाँ प्राप्त कर सत्संग लाभ एवं दर्शन लाभ अर्जित किया। उनके मार्गदर्शन को जीवन में धारण करने का व्रत लिया। इस मौके पर प्रमुख रूप से अखिल भारतीय संघ प्रचारक प्रमुख अरुण जैन जी,क्षेत्रीय प्रचारक अनिल कुमार जी,राजेंद्र जी, प्रांत संघ चालक अंगराज सिंह जी आदि मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button