Slide 1
Slide 1
उत्तर प्रदेशएजुकेशनवाराणसी

बीएचयू में ताइवान के शैक्षणिक प्रतिनिधिमंडल का भ्रमण

सुशील कुमार मिश्रा/ वाराणसी।।काशी हिन्दू विश्वविद्यालय के पालि एवं बौद्ध अध्ययन विभाग में आज ताइवान से आए 9 सदस्यीय शैक्षणिक प्रतिनिधिमंडल का आगमन हुआ। प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व प्रो. मास्टर होंग सोंग, ने किया। प्रतिनिधिमंडल में उ पेई चेन, वांग पन, ई छन, सिन मिन, वेई जिंग, क्वांग, चेई सिन इत्यादि शामिल रहे।इस अवसर पर विभाग में एक विशेष जेन बौद्ध धर्म के ऊपर व्याख्यान का आयोजन किया गया। व्याख्यान उपरांत प्रतिनिधिमंडल के सदस्यों ने विद्यार्थियों एवं अध्यापकों से संवाद किया और पालि भाषा और साहित्य, ध्यान, बौद्ध अध्ययन, भारतीय संस्कृति,अकादमिक सहयोग एवं भावी शैक्षणिक गतिविधियों पर विचार-विमर्श किया। विभाग और ताइवान के शैक्षणिक संस्थानों के बीच संभावित एमओयू (समझौता ज्ञापन) पर भी चर्चा हुई।
कार्यक्रम की शुरुआत बौद्ध भिक्षुओं के मंगलपाठ, विभागाध्यक्ष डॉ. अरुण कुमार यादव ने अतिथियों  का स्वागत किया। इसके पश्चात् डॉ. बुद्ध घोष ने अतिथियों का अभिनंदन किया तथा एवं कार्यक्रम का संचालन और धन्यवाद ज्ञापन डॉ. शैलेन्द्र सिंह(छात्र सलाहकार, कला संकाय) ने किया। इस अवसर पर विभाग के शिक्षक, देश विदेश के शोधार्थी एवं विद्यार्थी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। संस्कृत विभाग की डॉ. शिल्पा सिंह की विशेष उपस्थिति रही।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button