
असगर अली
देवरिया। जनपद में छठ महापर्व को लेकर बाजारों में खरीदारी के लिए भारी भीड़ उमड़ रही है। शनिवार को नहाय-खाय के साथ चार दिवसीय इस अनुष्ठान की शुरुआत चुकी है। शहर,गांव के चौक-चौराहों जैसे प्रमुख बाजारों में पूजन सामग्री, फल और नारियल की दुकानों पर भरी भीड़ जुट रही हैं।छठ व्रतियों और श्रद्धालुओं द्वारा सूप, डाला, नारियल, गन्ना और अन्य पूजन सामग्री की जमकर खरीदारी की जा रही है। फलों की आवक भी तेज हो गई है। हालांकि इनके दामों में वृद्धि देखी जा रही है। बढ़ी कीमतों के बावजूद खरीददारों का उत्साह बरकरार है। इस महापर्व पर मंहगाई का कोई असर नहीं दिख रहा है। टोकरी, सूप,नारियल, संतरा, नींबू, आंवला, गाजर, शकरकंद, अनानास, नाशपाती, अमरूद,शरीफा और केले जैसे फल छठ पूजा में विशेष रूप से उपयोग किए जाते हैं।इनके अलावा माला, आरत का पत्ता, दीया-बाती और अगरबत्ती की भी भारी मांग है। बाजार में भीड़ के कारण कई स्थानों पर जाम की स्थिति भी बन जा रही है।भीड़ को नियंत्रित करने के लिए प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद दिख रही है जिलाधिकारी दिव्या मित्तल ने बीते कल जनपद के प्रमुख छठ स्थलों का निरीक्षण किया और प्रशासन को चुस्त दुरुस्त रहने का निर्देश भी दिया।पूरे महापर्व के तहत रविवार को खरना , जिसके बाद सोमवार को भगवान सूर्य को पहला अर्घ्य दिया जाएगा। मंगलवार को उगते सूर्य को अर्घ्य देने के साथ ही छठ पूजा का समापन होगा।
पूरे शहर वो गांवों में छठ मईया के भक्ति गीत गूंजने रही हैं। छठ घाटों की साफ-सफाई और सजावट का काम युद्धस्तर पर चल रहा है।विभिन्न समितियां गली-मोहल्लों को सजाने में जुटी हैं, जिससे पर्व का माहौल और भी भक्तिमय हो गया है।




