कुशीनगर:DPO के प्रताड़ना से तंग आकर CDPO ने बच्चों के साथ आत्महत्या करने की दी चेतावनी,मचा हड़कंप

— डीपीओ के कारगुजारी का फेहरिस्त लंबी है
—- महिला के यौन उत्पीड़न मामले मे शासन के रडार पर है डीपीओ
हिंदुस्तान संदेश
कुशीनगर। जिला कार्यक्रम अधिकारी शैलेन्द्र कुमार राय के कुर्कम का मामला अभी शान्त नही हुआ कि उनसे जुडा एक और मामला सामने आ गया। कसया की प्रभारी सीडीपीओ ने अपनी विभागीय वाटसप ग्रुप मे (डीपीओ जिसके एडमिन है) अपने बच्चो के साथ आत्महत्या करने की चेतावनी है जो सोशल मीडिया मंच पर चर्चा का विषय बना हुआ है। सीडीपीओ ने डीपीओ शैलेन्द्र कुमार राय व मुख्य य सेविका को इसके लिए जिम्मेदार ठहराया है। बताया जाता है कि मामला अवैध धन वसूली का है। चर्चा है कि सीडीपीओ द्वारा अवैध वसूली नही किये जाने के कारण डीपीओ ने सीडीपीओ का सेवा समाप्त करा दिया है। पीडित का आरोप है शैलेन्द्र राय वर्ष 2022 से सेवा समाप्ति का खेल कर रहे है।

विभागीय वाटसप ग्रुप में कसया विकास खण्ड की संविदा पर तैनात सीडीपीओ अनुपमा सिंह ने विभागीय वाटसप ग्रुप मे पोस्ट लिखा है कि ” मै आत्म हत्या करने जा रही हू अपने बेटे के साथ, क्योंकि मेरे पास इसके सिवा कोई रास्ता नही है नही बचा है। सीडीपीओ मनोरमा सिंह ने आगे लिखा है कि मेरी मौत की जिम्मेदारी जिला कार्यक्रम अधिकारी शैलेन्द्र कुमार राय व संविता पर तैनात मुख्य सेविका नीलम तिवारी होगी। क्योकि नीलम तिवारी ही मेरे खिलाफ झूठे आरोप लगवाकर अपने फायदे के लिए मुझे नौकरी से हटवाया है।
ग्रुप मे डीपीओ से हुई चैट
बताया जाता है कि विभागीय ग्रुप आईसीडीएस कुशीनगर में डीपीओ शैलेन्द्र कुमार राय और सीडीपीओ अनुपमा सिंह के बीच बातचीत हुई है। मंगलवार की रात्रि तकरीबन नौ बजकर दो मिनट पर डीपीओ शैलेन्द्र कुमार राय ने पोस्ट लिखा है कि ” आप डायरेक्ट मैम, डीएम सर, सीडीओ मैम से चर्चा कर ले। जिलाधिकारी महोदय द्वारा आपके पक्ष को सुनते हुए निदेशालय लिखा गया है और शासन द्वारा निर्णय लिया गया है। आप अपने पक्ष को रखते हुए सहानुभूति पूर्वक विचार करने का आग्रह डीएम सर, सीडीओ मैम व निदेशालय से कर सकती है।

इस पोस्ट के नीचे नौ बजकर पांच मिनट पर डीपीओ शैलेन्द्र कुमार राय अपने पोस्ट को रिवर्स टैग करते @अनुपम सिंह लिखा है। इसके बाद नौ बजकर उन्नीस मिनट पर अनुपमा सिंह ने अपने बच्चो के साथ आत्महत्या करने की चेतावनी देना वाला पोस्ट की है। इसके तत्काल बाद डीपीओ व ग्रुप के एडमिन शैलेन्द्र कुमार राय ने सीडीपीओ अनुपमा सिंह को ग्रुप से रिमूव कर दिया। नतीजतन अनुपमा सिंह रात्रि नौ बजकर चौवन मिनट पर कसया आंगनवाड़ी ग्रुप में आत्महत्या से चेतावनी वाला वह पोस्ट लिखा है जो उन्होने विभागीय ग्रुप आईसीडीएस कुशीनगर में लिखा था।
मचा हड़कंप
ऐसी चर्चा है कि सीडीपीओ अनुपमा सिंह द्वारा आत्महत्या की चेतावनी भरा पोस्ट वाटसप के जरिए सोशल मीडिया पर वायरल हुआ तो विभाग मे हड़कंप मच गया। सूत्र बताते है कि जब इसकी जानकारी सीडीओ गुंजन द्विवेदी को हुई तो वह अनुपमा सिंह को गुरुवार को अपने आफिस बुलायी। बताया जाता है कि गुरुवार को अनुपमा सिंह रवीन्द्रनगर विकास भवन स्थित सीडीओ कार्यालय पहुची हुई थी वहा सीडीओ से क्या वार्ता हुई इसकी जानकारी खबर लिखे जाने तक नही हो पायी।
सीडीपीओ ने डीपीओ पर लगाया धन वसूली और प्रताडना का आरोप
सीडीओ कार्यालय पर मीडिया से बातचीत मे बाल विकास परियोजना अधिकारी (सीडीपीओ) अनुपमा सिंह ने कहा कि जब से शैलेन्द्र कुमार राय यहा आये है तब से लगातार उन्हे मानसिक रुप से प्रताड़ित कर रहे है। उन्होंने कहा कि वह अवकाश भी लेती है तो उनका वेतन काट लिया जाता है, मीटिंग मे लेट हो जाती थी तब भी वेतन काट दिया जाता था और लगातार डीपीओ द्वारा धमकी दी जाती थी कि आपका सेवा विस्तार रोक दिया जायेगा। उन्होने कहा कि वह 19 वर्षो से विभाग मे सेवा दे रही है लेकिन आज तक कोई शिकायत नही मिली। सीडीपीओ ने आरोप लगाया कि डीपीओ द्वारा पुष्टाहार पर अवैध धन वसूली के लिए लगातार दबाव बनाया जा रहा था वह वसूली करके उनको धन नही दे पा रही थी। इस लिए मेरा सेवा समाप्त कराकर संविदा पर तैनात मुख्य सेविका नीलम तिवारी से वसूली कराते है।
रिपोर्ट – संजय चाणक्य




