Slide 1
Slide 1
आगराउत्तर प्रदेश

आगरा: लोक निर्माण राज्य मंत्री ने कराएं जा रहे कार्यों की समीक्षा की

लोक निर्माण राज्य मंत्री बृजेश सिंह का सर्किट हाउस में पुष्पगुच्छ से स्वागत

आकाश वर्मा
आगरा। राज्यमंत्री लोक निर्माण विभाग उ.प्र. बृजेश सिंह की अध्यक्षता में मंडल में पीडब्ल्यूडी द्वारा कराए जा रहे कार्यों की समीक्षा बैठक सर्किट हाउस में संपन्न हुई। बैठक सर्व प्रथम मंत्री का पुष्पगुच्छ देकर मंडल के विभागीय अधिकारियों द्वारा भव्य स्वागत किया गया। राज्यमंत्री मंत्री लोक निर्माण विभाग द्वारा आगरा मंडल के अंतर्गत लोकसभा क्षेत्र एवं विधानसभा क्षेत्रवार सड़कों के चौड़ीकरण, सुदृढ़ीकरण, मरम्मत, नवीन सड़क, गड्ढामुक्ति तथा सेतु निगम द्वारा बनाए जा रहे सेतु कार्यों की सूची तलब की। बैठक में प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना में बनाई जा रही सड़कों के निर्माण में नवीन तकनीकी के प्रयोग से गुणवत्ता लाने तथा कार्यों को ससमय पूर्ण करने के कड़े निर्देश दिए। मंत्री ने बताया कि विधायकों,जनप्रतिनिधियों द्वारा सड़कों के दिए विभिन्न प्रस्तावों को विभाग की कार्य योजना में शामिल कर लिया गया है।मंत्री ने मुख्यमंत्री ग्राम सड़क योजना(सीएमजीएसवाई) के बारे में निर्देशित किया कि सभी 150 की आबादी वाले गांवों, मजरों को मुख्य सड़कों से जोड़ा जा रहा है।

अधिकारीगण सभी जनप्रतिनिधियों से इस हेतु प्रस्ताव प्राप्त कर कार्ययोजना में शामिल कर 15 जुलाई तक सभी तैयारी पूर्ण कर लें बरसात के मौसम के बाद माह अक्टूबर से युद्धस्तर पर अभियान चलाकर सभी छोटे मजरों को पक्के संपर्क मार्ग से जोड़ने हेतु सड़कों का निर्माण कार्य किया जाएगा। मंत्री ने ऐसे सभी एक्सप्रेस वे, इनर रिंग रोड आदि के निर्माण से गांवों के संपर्क की भौतिक स्थिति बदल गई है तथा वहां निवासित आबादी गलत दिशा से आवाजाही कर रही है जिससे दुर्घटनाएं हो रही सभी को मौके पर जाकर जनप्रतिनिधियों के समन्वय से चिह्नित कर सड़क निर्माण की कार्ययोजना देने के निर्देश दिए, उन्होंने कहा कि सड़कों के निर्माण को सरकार के पास धन का कोई अभाव नहीं है। बैठक में सेतु निगम के कार्यों की भी समीक्षा की गई जनपद आगरा में रुनकता बलदेव मार्ग के मध्य रेणुकाधाम पर यमुना नदी पर निर्माणाधीन सेतु के 2021 से 35 प्रतिशत कार्य ही पूर्ण होने पर न कड़ी फटकार लगाई जिसमें बताया गया कि सुप्रीम कोर्ट से वृक्ष हटाए जाने की कार्यवाही पूर्ण हो गई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button