नोएडा:समाज के विकास के लिए पहले एक मंच पर एकजुट होना जरूरी: डॉ राजलक्ष्मी

महिला भूमिहार समाज का स्नेह मिलन समारोह हर्षोल्लास से सम्पन्न
नोएडा।मेट्रो स्टेशन 50 स्पेक्ट्रम मॉल में महिला भूमिहार समाज का स्नेह मिलन समारोह आयोजित किया गया। तपती गर्मी में दोस्तों का साथ और बतरस के आनंद ने मिलन समारोह में नई ऊर्जा और जोश भर दिया। सर्वप्रथम दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया ।सभी अतिथियों का अभिनंदन कर महिला भूमिहार समाज की महिलाओं ने एक दूसरे का हर्षोल्लास के साथ स्वागत किया । समाज की महिलाओं ने नृत्य ,संगीत और तरह तरह के रंगारंग कार्यक्रम का भरपूर आनंद उठाया। समारोह में डॉक्टर राजलक्ष्मी राय ने कहा कि समाज की उन्नति के लिए सर्वप्रथम एक मंच पर एकजुट होना होगा। समर्पित होकर सेवा भाव से कार्य करना महिला भूमिहार समाज का प्रमुख उद्देश्य है और हमेशा समाज सेवा सर्वोपरि रहेगा।कार्यक्रम में स्मृति राय,मीनाक्षी सिंह,सरिता,संगीता,छाया,संजू,अनिता ,किरन,जया,शशि,प्रियंका उपस्थिति रही।





