
सांसद डॉ बिनोद बिंद ने किया इंदिरा आईवीएफ का उद्घाटन
चन्दौली । पिछड़े जिलों में शामिल चंदौली को इनफर्टिलिटी से जुड़ी देश की सबसे अग्रणी पहली इंदिरा आईवीएफ (इन विट्रो फर्टिलाइजेशन) सेंटर की सौगात मिली है, जिसका उद्घाटन भाजपा सांसद डॉ बिनोद बिंद ने फीता काटकर किया । मुख्यालय स्थित सैम हॉस्पिटल में संचालित होने वाले इंदिरा आईवीएफ सेंटर की शुरुआत एक सकारात्मक पहल है, जो क्षेत्र के चिकित्सा परिदृश्य को बदल सकती है । यह केंद्र तकनीकी दक्षता, अनुभवी चिकित्सकों और मानवीय दृष्टिकोण के साथ इजारों परिवारों को संतान सुख देकर जीवन में खुशियां लौटाने का काम करेगा ।भाजपा सांसद डॉ बिनोद बिंद ने सेंटर का उद्घाटन करते हुए कहा, यह एक ऐतिहासिक क्षण है, न सिर्फ चंदौली बल्कि पूरे पूर्वी उत्तर प्रदेश और बिहार के लिए, क्योंकि यह केंद्र निःसंतान दंपतियों के जीवन में खुशियाँ लौटाने का कार्य करेगा । उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य सेवाओं की सुलभता और गुणवत्तापूर्ण इलाज हर नागरिक का अधिकार है, और इस दिशा में यह एक मजबूत कदम है।
इस सेंटर के खुलने से चंदौली समेत आसपास के ग्रामीण इलाकों और बिहार के सीमावर्ती जिलों के दंपतियों को लाभ मिलेगा । क्योंकि अब उन्हें आईवीएफ सुविधा के लिए दिल्ली, वाराणसी या लखनऊ जैसे शहरों की ओर जाने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी ।उन्होंने बताया कि इस हॉस्पिटल में आईवीएफ व निः संतानता से जुड़ी सभी जांचों की सुविधा की यहां उपलब्ध है, जिससे हफ्तों में मिलने वाली जांच रिपोर्ट घंटों में मिल जाएगी जिससे तत्काल समुचित इलाज शुरु किया जा सकेगा । अबतक जिले की महिलाओं को वाराणसी या अन्य बड़े शहरों की ओर रुख करना पड़ता था यहां मिलने वाला इलाज अन्य बड़े शहरों की अपेक्षा काफी सस्ता होगा । उन्होंने अपने संबोधन के दौरान अस्पताल प्रबंधन को मरीजों के इलाज के दौरान मानवीय संवेदनाओं की सुचिता का ध्यान रखने की भी नसीहत दी । संचालक एस जी इमाम , डॉ आजमी जेहरा जैगम इमाम जिशान हैदर, डॉ महेन्द्र नाथ पांडेय, डॉ रमाशंकर सिंह, डॉ विवेक सिंह, इम्तियाज आलम, रियाज अहमद, नारायण दास जायसवाल, पवन सेठ, राजीव अग्रहरि, संदीप अग्रहरि आदि उपस्थित रहे। आभार डॉ सैयद गजनफर इमाम ने व्यक्त किया।




