गाजीपुर:आर्य समाज के स्थापना दिवस पर स्वामी दयानंद के जीवन चरित्र पर हुआ मंचन

ऋषि दयानंद ने सत्यार्थ प्रकाश की रचना कर पूरे विश्व में नई क्रांति किया सृजन: आदित्य प्रकाश आर्य
गाजीपुर। नगर के चितनाथ स्थित आर्य समाज मंदिर में आर्य समाज की स्थापना दिवस पर नवसंवत्सर के प्रवेश दिवस पर भजन संध्या का आयोजन किया।कार्यक्रम का प्रारंभ देव यज्ञ से हुआ।श्री विद्या निवास पांडे एवं अभिमन्यु आर्य द्वारा भजन प्रस्तुत किया गया।आर्य समाज के संस्थापक महर्षि स्वामी दयानंद के जीवन चरित्र पर एक मंचन आर्य समाज द्वारा चलाए जा रहे। निःशुल्क कोचिंग के अधिष्ठाता श्री हिमालय जायसवाल के निर्देशन में बालक एवं बालिकाओं ने प्रस्तुत कर उपस्थित सभी श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया।

इस मौके पर आर्य समाज के जिलाध्यक्ष डी.ए.वी.इंटर कॉलेज के प्रबंधक आदित्य प्रकाश ने आर्य समाज के गरिमापूर्ण 150 स्वर्णिम वर्ष पूर्ण करने पर अपने उद्बोधन में कहा कि 19वीं सदि का वह अंधकारमय युग जिसमें प्रकाश का कोई स्थान नहीं दिख रहा था। ऐसे समय में परमात्मा ने ऋषि दयानंद सरस्वती को भारत भूमि पर भेजा। दयानंद ने अपने गुरु बिरजानंद से ज्ञान प्राप्त कर गुरु दक्षिणा में अपने संपूर्ण जीवन को वैदिक धर्म के पुनरुत्थान में समर्पित करने का वचन देकर भारत के सभी स्थान का भ्रमण कर लोगों के अंदर “वेदों की ओर लौटो” और “भारत भारतीयों के लिए है” का ऐतिहासिक नारा देकर लोगों को अपने सबसे प्राचीन संस्कृति सनातन वैदिक संस्कृति की तरफ मोड़ने का एक ऐतिहासिक कार्य के साथ ही भारत की स्वतंत्रता की नींव रखते रखा।

उन्होंने युवाओं और राजाओं को भारत की आजादी के लिए अपनी विद्वतापूर्ण ओजस्वी संभाषणों से प्रेरित किया। जिससे प्रभावित होकर और असंख्य युवाओं एवं युवतियों ने आजादी की आंदोलन में अपने प्राणों की आहुति दी। लोगों के विशेष आग्रह पर स्वामी जी ने सर्वप्रथम 1875 में आज ही के दिन आर्य समाज की स्थापना की। ऋषि दयानंद ने वेदों के भाष्य के साथ ही “ऋग्वेदादि भाष्य भूमिका” और “सत्यार्थ प्रकाश” की रचना कर पूरे विश्व पटल पर एक नई क्रांति का सृजन कर दिया। कार्यक्रम में देवरिया से चलकर आई भजनोपदेशिका नयन श्री प्रज्ञा द्वारा सुमधुर भजन प्रस्तुत कर श्रोताओं को आनंदित किया। इस अवसर पर भाजपा के जिला अध्यक्ष ओम प्रकाश राय, अच्छे लाल गुप्ता ,प्रवीण सिंह, साहित्य चेतना समाज से अमरनाथ तिवारी, प्रभाकर त्रिपाठी, उत्थान फाउंडेशन से संजीव गुप्ता वीरेंद्र चौहान,व्यापार मंडल से विजय शंकर, नवीन जायसवाल, स्वर्णकार समाज से कैलाश वर्मा, अर्जुन सेठ, जायसवाल समाज से आनंद जायसवाल, संतोष जायसवाल, सर्राफा व्यापार मंडल से अनूप वर्मा, विजय वर्मा, आदि सभी सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया।

कार्यक्रम का सफल संचालन आकाश विजय त्रिपाठी ने किया। आगंतुकों का धन्यवाद ज्ञापन आर्य समाज के प्रधान दिलीप वर्मा ने किया।कार्यक्रम को सफल बनाने में अजय केसरी, उदयभान, धर्मेंद्र जायसवाल, मनोज जायसवाल, संजय वर्मा, अनिरुद्ध, राजेश वर्मा अनूप श्रीवास्तव, सदाशिव सिंह रहे। इस कार्यक्रम में आर्य महिला समाज से संगीता जायसवाल, रश्मि केसरी, सभासद उषा जायसवाल, शकुंतला जायसवाल, रीता वर्मा, आदि मौजूद रही।




