Slide 1
Slide 1
गाजीपुरधर्म

गाज़ीपुर: प्राचीन हनुमान मंदिर में धूम-धाम से मनी हनुमान जयंती,भक्तिमय संगीत का हुआ आयोजन

गाजीपुर।भांवरकोल ब्लॉक अंतर्गत अति प्राचीन मंदिर पर पर श्री हनुमान जी का प्राकट्योत्सव पुरे धार्मिक आस्था एवं भक्तिभाव से मनाया गया।
मंदिर समिति की तरफ से विगत एक माह के अथक प्रयासों से मंदिर का रंग रोगन कर झालर मोतियों से सजावट की गई थी जो अति प्रशंसनीय थी।
हनुमान मंदिर और साथ में शिवालय की शोभा देखते ही बनती थी।शाम 7 बजे से भव्य आरती का आयोजन हुआ, जिसमें घंटों की नाद से और जयकारों से पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया था। युवा उत्साही समाजसेवी, और वृद्ध जनों की अपार भीड़ से पूरा मंदिर परिसर गुंजायमान हो रहा था। आरती के बाद प्रसाद वितरण का कार्यक्रम हुआ साथ में संकीर्तन मंडल का भव्य कार्यक्रम देर रात तक चलता रहा।इस मौके पर आयोजित संकीर्तन में बिहार के मशहूर गायक उत्तम सिंह ने अपनी गायकी से देर रात तक उपस्थित हजारों श्रोताओं को झूमने को विवश कर दिया। तबले पर मशहूर तबला वादक  दिनेश सिंह की संगति ने कार्यक्रम को और ऊंचाइयों पर पहुंचाया। संकीर्तन की धुन से उपस्थित श्रोता झूमने को विवश हुए।इसके बाद भगवान हनुमान की आरती के बाद श्रद्धालुओं को प्रसाद का वितरण किया गया। इस मौके पर युवा समाजसेवी चिंन्टू चौधरी ने उपस्थित कलाकारों एवं संभ्रांत लोगों  को अंगवस्त्रम देकर सम्मानित किया। इस मौके पर डा० प्रशांत राय, आनंन्द राय पहलवान, बबलू राय,  प्रधान प्रतिनिधि जयानंद राय,मदन दुबे अखिलानंद राय, बिनोद राय, दिनेश चौधरी,सानन्द उपाध्याय, प्रकाश चौधरी, मृत्युंजय राय तिलंगा, राघवेंद्र उपाध्याय , राजकुमार  ठाकुर , सहित हजारों ग्रामीण पुरुष एवं महिलाएं शामिल रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button