Slide 1
Slide 1
वाराणसीस्पोर्ट्स

वाराणसी:जूनियर हॉकी वर्ल्ड कप  टीम में जगह पाने वाली काशी की बेटी है पूर्णिमा

बनारस हॉकी के द्रोणाचार्य गौरी शंकर सिंह (मास्टर साहब) का सपना हुआ साकार

Hindustan Sandesh Editor
सुशील कुमार मिश्र/(वाराणसी)जूनियर हॉकी वर्ल्ड कप की भारतीय टीम में चयनित होकर पूर्णिमा यादव ने मां के संघर्ष को सफल कर दिया। भारतीय हॉकी संघ ने जूनियर वर्ल्ड कप के लिए जिन भारतीय टीम के खिलाड़ियों के नाम का ऐलान किया है उनमें काशी की पूर्णिमा यादव का भी नाम भी शामिल है।मास्टर साहब ने कहा कि रूरल एरियाज में हॉकी को स्टार्ट करना और वहां से इंडिया प्लेयर बनाना एक सपना था जो आज पूर्णिमा ने कर दिखाया और अभी लाइन में और भी बच्चे हैं।आज भारतीय हॉकी टीम जूनियर वर्ल्ड कप के लिए सेलेक्ट हुई है, ये वर्ल्ड कप चिली में 01 दिसंबर से खेला जाएगा। भारतीय हॉकी टीम 23 नवंबर को चिली के लिए रवाना होगी।ओलंपियन राहुल सिंह ने बताया कि मुझे बहुत खुशी हो रही है यह बताते हुए कि हमारे ओलंपियन विवेक सिंह हॉकी अकादमी से तैयार हुई प्लेयर पूर्णिमा यादव इस टीम में सेलेक्ट हुई है 
मास्टर साहब ने कहा कि रूरल एरियाज में हॉकी को स्टार्ट करना और वहां से इंडिया प्लेयर बनाना एक सपना था जो आज पूर्णिमा ने कर दिखाया और अभी लाइन में और भी बच्चे हैं।आज भारतीय हॉकी टीम जूनियर वर्ल्ड कप के लिए सेलेक्ट हुई है, ये वर्ल्ड कप चिली में 01 दिसंबर से खेला जाएगा। भारतीय हॉकी टीम 23 नवंबर को चिली के लिए रवाना होगीओलंपियन राहुल सिंह ने बताया कि मुझे बहुत खुशी हो रही है यह बताते हुए कि हमारे ओलंपियन विवेक सिंह हॉकी अकादमी से तैयार हुई प्लेयर पूर्णिमा यादव इस टीम में सेलेक्ट हुई है और मुझे पूरा कॉन्फिडेंस है कि ये हमारे अकादमी, बनारस और उत्तर प्रदेश और देश का नाम जरूर रोशन करेगी। ये जब छोटी थी तब हमारे अकादमी पर प्रैक्टिस किया करती थी, तो हम देखते थे कि ये लड़की जरूर एक ना एक दिन देश का नाम रोशन करेगी।ओलंपियन राहुल सिंह ने याद करते हुए बताया कि उसका डोजिंग स्किल जबरदस्त है, अगर वह वर्ल्ड कप में इसका इस्तेमाल करे और टीम के लिए पेनल्टी कॉर्नर बनाए और गोल करे तो देश को मेडल से कोई नहीं रोक सकता। तुषार खांडेकर कोच ऑफ द टीम भी बनारस होस्टल में रहें हैं और खुद भी स्किलफुल प्लेयर थे, वह इसका अच्छा इस्तेमाल करेंगे

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button