Slide 1
Slide 1
मऊ

मऊ:सपा नेता ने खुलेआम मंच से देश के मीडिया कर्मियों पर की अश्लील टिप्पणी,आक्रोश

पत्रकारों ने पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन देकर कार्रवाई की मांग की
मऊ। जिला मुख्यालय स्थित कलेक्ट्रेट परिसर में कल सोमवार को राज्यसभा सांसद रामजीलाल सुमन के समर्थन में समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता और नेता धरना प्रदर्शन कर रहे थे। इसी दौरान खुले मंच से भाषण के दौरान सपा के मधुबन विधानसभा के विधानसभा अध्यक्ष चंद्रकांत मौर्य उर्फ अप्पू मौर्य के द्वारा देश भर के मीडिया कर्मियों पर अश्लील टिप्पणी की है। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इसके बाद काफी संख्या में पत्रकारों ने पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन देकर कार्रवाई की मांग की है। आपको बता दे की धरने के दौरान सपा के जिला अध्यक्ष दूधनाथ यादव सहित तमाम वरिष्ठ नेता मौजूद थे। जब चंद्रकांत मौर्य मीडिया कर्मियों पर अश्लील टिप्पणी कर रहा था। तो सभी नेता तालियां बजा रहे थे। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। फिलहाल पुलिस अधीक्षक ने कार्रवाई का आश्वासन दिया है।

रिपोर्ट -सतीश कुमार पांडेय

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button