वाराणसी: गृह मंत्री अमित शाह का एयरपोर्ट पर सीएम योगी ने पुष्प गुच्छिक से किया स्वागत


श्री काल भैरव मंदिर पहुंचे, दर्शन पूजन के साथ की महाआरती
सुशील कुमार मिश्र/वाराणसी। मध्य क्षेत्रीय परिषद की 25वीं बैठक पहली बार भाग लेने के लिए देश के सहकारिता मंत्री एवं गृह मंत्री अमित शाह सोमवार को शाम का 6:00 बजे श्री लाल बहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर पहुंचे।जहां पर प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ,उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव तथा छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव ने गृह मंत्री को दुपट्टा ओढ़ाकर तथा पुष्प गुच्छिक देकर उनका स्वागत किया ।इस अवसर पर उत्तर प्रदेश के कैबिनेट मंत्री स्वतंत्र देव सिंह सहित मंत्रिमंडल के सदस्य तथा समस्त अधिकारियों ने उनका भव्य स्वागत किया। इसके बाद गृह मंत्री अमित शाह, योगी आदित्यनाथ के साथ सीधे श्री काल भैरव मंदिर में पहुंचे जहां उन्होंने दर्शन पूजन कर बाबा की महा आरती की। इसके अलावा प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी बाबा काल भैरव का महा आरती कर पूजन अर्चन की।




