Slide 1
Slide 1
उत्तर प्रदेशक्राइम

लखीमपुर खीरी : लखटकिया इनामियां बदमाश पुलिस की संयुक्त मुठभेड़ में ढेर

डॉ एके राय
लखीमपुर खीरी। एक लाख का इनामियां वांछित शातिर बदमाश तालिब उर्फ आजम खां रविवार की देर रात सुलतानपुर में पुलिस की गोली का शिकार हो गया। तालिब उर्फ़ आज़म खां(26 वर्ष), पुत्र गफ्फार खां, निवासी गौरिया, थाना फरधान, जनपद लखीमपुर खीरी का निवासी था। उस पर एक लाख रुपये का इनाम घोषित था। वह छात्रा से सामूहिक दुराचार सहित करीब डेढ़ दर्जन अपराधिक मामलों में वांछित था। फरधान थाना क्षेत्र के सामूहिक दुष्कर्म कांड के मुख्य आरोपी तालिब उर्फ आजम खां की सुरागरसी में पुलिस टीमें लगातार प्रयासरत थीं। इसी दौरान एसटीएफ और पुलिस को तालिब उर्फ आजम खां की मौजूदगी का पता सुल्तानपुर में मिला। सुलतानपुर में रविवार की देर रात लखीमपुर खीरी तथा सुलतानपुर जिले की पुलिस टीमों ने सुल्तानपुर वाराणसी राष्ट्रीय राजमार्ग पर घेराबंदी की। सुल्तानपुर जिले में लंभुआ कोतवाली क्षेत्र के दियरा मोड़ के पास पुलिस की मौजूदगी भांपकर उसने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस की जवाबी फायरिंग में गोली लगने से वह घायल हो गया। उपचार हेतु उसे तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र लंभुआ पहुंचाया गया। वहां से उसे मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया। मेडिकल कॉलेज पहुंचने पर चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, तालिब उर्फ आज़म पर सामूहिक बलात्कार, हत्या के प्रयास, लूट और आर्म्स एक्ट सहित कुल 17 गंभीर मुकदमे दर्ज थे और उस पर एक लाख रुपये का इनाम भी घोषित था।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button