Slide 1
Slide 1
गाजीपुर

भदोही : बाल विवाह मुक्त भारत अभियान के तहत जागरूकता कार्यक्रम का हुआ आयोजन

आफताब अंसारी
भदोही। मिशन शक्ति 5.0 के अंतर्गत बाल विवाह मुक्त भारत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। महिला शक्ति केंद्र द्वारा कार्यक्रम में बाल विवाह की सामाजिक व कानूनी जटिलताओं पर विस्तार से जानकारी दी गई तथा बच्चों को अपने अधिकारों के प्रति जागरूक रहने के लिए प्रेरित किया गया। कार्यक्रम का संचालन श्रीमती प्रियंका गुप्ता तथा रेशमा भारतीय ने किया। प्रियंका गुप्ता व रेशमा भारतीय ने कहा कि किसी भी बच्चे का चाहे वह लड़का हो या लड़की कम उम्र में विवाह नही होना चाहिए। विवाह की कानूनी उम्र लड़कों की 21 वर्ष और लड़कियों की 18 वर्ष है। बाल विवाह न केवल बच्चों के भविष्य को प्रभावित करता है बल्कि यह कानूनन दंडनीय अपराध भी है। ऐसे मामलों की सूचना तुरंत चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 पर देने की अपील किया गया। कहा समय से पूर्व विवाह उनकी शिक्षाए स्वास्थ्य और व्यक्तिगत विकास पर गंभीर प्रभाव डालता है। उन्होंने बालक व बालिकाओं को अच्छी शिक्षा प्राप्त कर आगे बढ़ने और अपने सपनों को पूरा करने का संदेश दिया। इसके साथ ही बालक व बालिकाओं को बाल विवाह मुक्त भारत की शपत भी दिलाई गयी।  इस मौके पर महिला कल्याण विभाग द्वारा आन्नद मौर्या एंव बालक बालिकाएं उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button