Slide 1
Slide 1
वाराणसी

वाराणसी : सत्या फाऊंडेशन ने पुलिस कमिश्नर से थानों पर डेसीबल मीटर उपलब्ध कराने की मांग

वाराणसी।ध्वनि प्रदूषण अभियान के तहत राष्ट्रीय संस्था ‘सत्या फाउण्डेशन’ के चार सदस्यीय प्रतिनिधि मंडल वाराणसी के पुलिस आयुक्त मोहित अग्रवाल से मिलकर गुलदस्ता भेंट कर बधाई दी। माँग की सभी थानों और पुलिस चौकियों को डेसीबल मीटर प्रदान किया जाए। पुलिस आयुक्त ने गम्भीरता पूर्वक विचार करने का आश्वासन दिया। संस्था के संस्थापक सचिव चेतन उपाध्याय ने बताया कि पुलिस आयुक्त मोहित अग्रवाल से कहा पूरे उत्तर प्रदेश में वाराणसी ऐसा पहला जिला बन जाएगा जहाँ पर सभी थानों और चौकियों के पास डेसीबल मीटर उपलब्ध होगा। रात के समय यानी रात 10 बजे से सुबह 6 बजे की बीच तो साउंड को पूरी तरह से स्विच ऑफ करने का प्रावधान है। इस दौरान साउंड सिस्टम को सीज करने और मुकदमा करने के लिए किसी डेसीबल मीटर की कोई आवश्यकता नहीं है।श्री उपाध्याय ने बताया कि दिन के लिए भी डेसीबल की ऊपरी सीमा तय है और इसका उल्लंघन होने के कारण लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। तेज कंपन के कारण कहीं घर की दीवार गिर जाती है तो कहीं लोगों को हार्ट अटैक आ जाता है। ध्वनि की शिकायत मिलने पर पुलिस मौके पर जाती है। मगर डेसीबल मीटर के अभाव में कई बार कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित नहीं हो पाती। रात 10 बजे के बाद पुलिस टीमें गठित करके इलाकेवार पुलिस द्वारा Suo Motto यानी स्वत: संज्ञान लेते हुए, साउंड सिस्टम को ज़ब्त करके पर्यावरण संरक्षण अधिनियम- 1986 के तहत मुकदमा करने के कार्य को मिशन मोड में किया जाए।



  

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button