
वाराणसी। भारतीय खेल प्राधिकरण (साई) के वाराणसी प्रशिक्षण केन्द्र द्वारा आयोजित ‘फिट इंडिया मिशन’ के अंतर्गत स्वास्थ्य, फिटनेस एवं पर्यावरणीय जागरूकता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से काशी पत्रकार संघ एवं वाराणसी प्रेस क्लब से जुड़े मीडियाकर्मियों की साइकिल रैली दिनांक 25 मई दिन (रविवार) को पराड़कर स्मृति भवन गोलघर से सुबह 9 बजे निकाली जायेगी। रैली मैदागिन चौराहे से कोतवाली होते हुए वापस पराड़कर स्मृति भवन पहुँच कर समाप्त हो जायेगी। साइकिल की व्यवस्था आयोजक संस्था द्वारा की जाएगी।




