Slide 1
Slide 1
उत्तर प्रदेशवाराणसीसम्मानस्वास्थ्य

BHU: प्रोफेसर आरपी मौर्य होंगे दो राष्ट्रीय पुरस्कारों से सम्मानित

हिंदुस्तान संदेश/ सुशील कुमार मिश्रा

वाराणसी। काशी हिंदू विश्वविद्यालय स्थित क्षेत्रीय नेत्र संस्थान के  विभागाध्यक्ष एवं बी०एच०यू० आई बैंक के चेयरमैन प्रोफेसर आर० पी० मौर्य  नेत्र कैंसर सर्जन को  विश्व मानवाधिकार दिवस के दिन दो राष्ट्रीय पुरस्कारो से सम्मानित किया जाएगा। पहला पुरस्कार होगा राष्ट्रीय चिकित्सा सेवा विभूषण सम्मान जो की मिनिस्ट्री आफ कॉरपोरेट अफेयर्स द्वारा पंजीकृत नेशनल अवार्ड टाइटल है।यह पुरस्कार डॉक्टर मौर्य को उनके द्वारा नेत्र कैंसर चोट एवं आकुलोप्लास्टि के क्षेत्र में अप्रतिम/उत्कृष्ट योगदान के लिए दिया जाएगा।दूसरा पुरस्कार इंडियन डॉक्टर्स प्राइड अवार्ड 2025 जो उनके द्वारा पूर्वांचल में कॉर्नियल ब्लाइंडनेस के उन्मूलन हेतु  नेत्रदान व नेत्र प्रत्यारोपण जैसे नेक कार्य के लिए चलाए जा रहे मुहिम के लिए दिया जाएगा। यह पुरस्कार रविवार दिनांक 10 दिसंबर 25 को गुरुग्राम के एक पांच सितारा होटल में मिनिस्ट्री आफ कॉरपोरेट अफेयर्स से सम्बद्ध मानवा -धिकार एवं सामाजिक न्याय संगठन (ह्यूमन राइट्स एंड सोशल जस्टिस) द्वारा दिया जाएगा। विदित हो कि प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी राष्ट्रीय चिकित्सा सेवा सम्मान के लिए पूरे देश से केवल 30 डॉक्टर्स को चयनित किया गया है। जो मानवता की सेवा में अपना उत्कृष्ट योगदान समाज को दे रहे हैं।ईन में से 20 चिकित्सको को राष्ट्रीय चिकित्सा सेवा श्री 9 चिकित्सको को राष्ट्रीय चिकित्सा सेवा भूषण अवम एकमात्र डॉ. मौर्य को राष्ट्रीय चिकित्सा सेवा विभूषण सम्मान मिलेगा।
इस परिपेक्ष्य में डॉक्टर मौर्य की यह उपलब्धि क्षेत्रीय नेत्र संस्थान व चिकित्सा विज्ञान संस्थान, काशी हिंदू विश्वविद्यालय के लिए बहुत गौरव की बात है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button