Slide 1
Slide 1
वाराणसी

वाराणसी:रात को डीजे बजने से  परेशानी,कोर्ट के आदेश हो रहा उल्लंघन

प्राची राय
वाराणसी। शादी विवाह का सीजन शुरु हो गया है ऐसे मे बारात ले जाने मे नाच गाना तो बनता ही  है । गाना तेज बजाना शान मानते है ऐसे मे बाराती लोग ठुमक ठुमक कर नाचते है  गाना तेज बजे इसके लिए लोग कानफोड़ू डीजे बजाते है इसका आवाज इतना तेज होता है कि कान बंद करना पडता है।आस पास कंपन होने लगता है जानवर घबडा जाते है।डीजे बजने का भी कोर्ट का सख्त आदेश है कि रात 10 बजे के बाद डीजे नहीं बजेगा। इसके बावजूद कानून व्यवस्था का खुलेआम उल्लंघन किया जा रहा है। हाल यह है कि शहर में रात 10 बजे के बाद भी डीजे बज रहे हैं, वह भी मानक से कहीं अधिक ज्यादा है। कंपन और तेज ध्वनि से बुजुर्गों में हार्ट अटैक का खतरा बढ़ रहा है। वहीं दूसरी ओर बोर्ड परीक्षा की तैयारी करने वाले छात्र-छात्राओं को पढ़ाई में परेशानी हो रही है। न्यायालय ने शादी विवाह व अन्य आयोजनों में डीजे चलाने की अनुमति रात 10 बजे तक दी है। नियम अनुसार डीजे 65 डेसीबल से ज्यादा आवाज पर नहीं बजा सकते, लेकिन 100 से 120 डेसीबल तक डीजे बजाए जा रहे हैं। 120 डेसीबल या इससे ज्यादा का साउंड सिस्टम हार्ट के मरीजों के लिए खतरनाक साबित हो सकता है। शहर का कोई ऐसा हिस्सा नहीं है जहां तेज आवाज में डीजे न बज रहे हो।इस कारण बहरापन, मानसिक तनाव, चिडचिडाहट, तेज सिर दर्द,हाई ब्लड प्रेशर, अनिद्रा, याददाश्त कमजोर होने के साथ-साथ हार्ट अटैक की भी आशंका बनी रहती है। स्त्री रोग विशेषज्ञ डा ने बताया कि हमारे कानों का दिल से सीधा कनेक्शन होता है। मतलब जो भी आवाज कान में पड़ती है वह नसों के जरिये दिल तक पहुंचती है। लगातार डीजे का साउंड कानों में पड़ता है तो हार्ट बीट बढ़ जाती है, जो स्ट्रेस एंजायटी को बढ़ा सकती है। ऐसे हालत में कान की नसों का खून गाढ़ा होने लगता है और लंबे समय तक ऐसा रहने से हार्ट अटैक आ सकता है। बहरेपन की भी संभावना बढ़ जाती है।
डीजे की तेज आवाज से कई लोगों को पहुंच चुका है आघात
डीजे की तेज आवाज से अनेक मरीज को आघात पहुंच चुका है। जिसका उनकी श्रवण शक्ति पर अत्यधिक असर पड़ा है। 140 डेसीबल साउंड में 5 मिनट रहने से कान के पर्दे, सुनने की नस और कोशिकाओं को नुकसान पहुंचता है। इससे सुनना बंद हो जाता है। लंबे उपचार के बाद भी कुछ लोगों में ही सुनने की क्षमता लौटी है।
क्या बोले लोग-
शहर के मरीज बोले रात को डीजे बजने से हम ठीक से सो नही पाते।नवजात शिशु  जो अभी हाल ही मे जन्म लिया रहता है वह चौक कर जग जाता है  ।  पुलिस कोई कार्रवाई नहीं कर रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button