
रोहतास से सुशील कुमार की रिपोर्ट-
वोटर अधिकार यात्रा: लोकतंत्र और मताधिकार की रक्षा के लिए ऐतिहासिक जन आंदोलन भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस, इंडिया गठबंधन के सहयोगी दलों के साथ मिलकर, बिहार में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) और कथित ‘वोट चोरी’ के खिलाफ वोटर अधिकार यात्रा शुरू कर कर दीं गई है।
यह यात्रा 17 अगस्त, 2025 को सासाराम, रोहतास से शुरू हो चुकी है और 1 सितंबर, 2025 को पटना के ऐतिहासिक गांधी मैदान में एक विशाल ‘वोटर अधिकार रैली’ के साथ समाप्त होगी।वोटर अधिकार यात्रा का उद्देश्य यह 16 दिवसीय, 1300 किलोमीटर से अधिक की यात्रा बिहार के 20 से अधिक जिलों से होकर गुजरेगी, जिसका उद्देश्य मतदाता सूची में कथित हेराफेरी को उजागर करना, वोट चोरी को रोकना, और प्रत्येक नागरिक के मताधिकार की रक्षा करना है।
यह यात्रा ‘एक व्यक्ति, एक वोट’ के लोकतांत्रिक सिद्धांत को बचाने और संविधान की रक्षा के लिए एक जन आंदोलन है।प्रमुख नेताओं की भागीदारी यात्रा का नेतृत्व लोकसभा में विपक्ष के नेता श्री राहुल गांधी कर रहे हैं।उनके साथ बिहार विधानसभा में विपक्ष के नेता श्री तेजस्वी प्रसाद यादव, विकासशील इंसान पार्टी के श्री मुकेश सहनी, भाकपा माले के महासचिव श्री दीपंकर भट्टाचार्य, भाकपा के श्री डी. राजा, और इंडिया गठबंधन के अन्य वरिष्ठ नेता शामिल हैं।मुख्य गतिविधियाँ सासाराम से शुरुआत: यात्रा की शुरुआत सुअरा हवाई अड्डा मैदान में एक विशाल सभा के साथ हुई, जिसमें हजारों लोग शामिल हुए जागरूकता अभियान: यात्रा के दौरान जगह-जगह सभाएं, जनसंपर्क, और जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।
समापन रैली: 1 सितंबर को पटना के गांधी मैदान में इंडिया गठबंधन के राष्ट्रीय नेताओं की उपस्थिति में विशाल रैली…
क्यों जरूरी है यह यात्रा? कांग्रेस और इंडिया गठबंधन का आरोप है कि मतदाता सूची में गड़बड़ी के जरिए लाखों लोगों, विशेषकर दलितों, पिछड़ों, और अल्पसंख्यकों के वोट काटे जा रहे हैं।बिहार में 65 लाख से अधिक मतदाताओं के नाम हटाए जाने की बात सामने आई है, जिसे कांग्रेस ‘राजनीतिक हत्या’ करार दे रही है।यह यात्रा जनता को उनके मताधिकार के प्रति जागरूक करने और लोकतंत्र को मजबूत करने का प्रयास है।नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी का बयान यह केवल एक यात्रा नहीं,बल्कि लोकतंत्र, संविधान, और ‘एक व्यक्ति,एक वोट’के सिद्धांत की रक्षा का निर्णायक संग्राम है। हम बिहार की जनता के साथ मिलकर वोट चोरी के खिलाफ आवाज बुलंद करेंगे।कांग्रेस और इंडिया गठबंधन बिहार की जनता से अपील करते हैं कि वे इस ऐतिहासिक यात्रा का हिस्सा बनें और अपने मताधिकार की रक्षा के लिए एकजुट हों। लोकतंत्र को बचाने की इस लड़ाई में हर नागरिक की भागीदारी जरूरी है।




