Slide 1
Slide 1
लाइफस्टाइल

टैटू एक मुसीबत,ना करें इसको नजरअंदाज

                         प्राची राय
शिव गाजीपुर नामक गाँव में रहता था । उसके पापा चाचा और दादा जी भी फौज मे थे। शिव का सपना फौजी बनकर देश सेवा करना था। वह सुबह शाम दौड का अभ्यास करता था । शिव का परम मित्र कृष्ण था दोनों मे खुब पटती थी । कृष्ण के हाथ मे टैटू बना था शिव को टैटू बनवाने का बहुत मन था । एक बार दोनों किसी काम से शहर गये  वहाँ टैटू बनवाने वाला दिख गया कृष्ण के कहने पर शिव ने गुलाब का टैटू बनवा लिया।बनारस मे सरकार की तरफ से फौज मे भरती का आयोजन किया जा रहा था।शिव खुश हो गया कि सपना साकार होने वाला है । वह भरती होने के लिए दिन रात एक कर दिया। वह दिन आ ही गया जिस दिन शिव को दौड़ना था। भरती वाले जगह बहुत भीड़ था बहुत दूर दूर से लोग आये थे। वह भी दौडा और वह दौड़ मे पास हो गया।दूसरा चिकित्सक परीक्षण उसमें भी सही रहना चाहिए । शिव बैठकर अपनी बारी का इंतजार करने लगा। डाक्टर ने जब चेक करना शुरू किया तो टैटू को देखकर उसको भरती से बाहर कर दिया।शिव बहुत दुखी हो गया । पिता के साथ वह डॉ के यहाँ गया।शिव ने डॉ से पूछा ”डॉ साहब टैटू से क्या हानि हिंदी कि मुझे अनफीट कह दिया गया सिर्फ टैटू की वजह से मेरा सपना चकनाचूर हो गया।” मेरा टैटू निकलवा दे। डाँ टैटू से बहुत नुकसान होता है इस बात को हम सभी पहली जानते।
त्वचा  संबधित रोग  टैटू बनवाने से त्वचा में लालिमा ,मवाद सूजन जैसी कई तरह की परेशानियाँ हो सकता है । इसके अलावा कई तरह के बैक्टीरिया संक्रमण भी हो सकते है। स्थायी टैटू के दर्द से बचने के लिए कई लोग नकली टैटू का सहारा लेते है यह तो और भी ज्यादा खतरनाक है।टैटू बनवाने से सोरारसिस बीमारी के होने का डर रहता हे।एक इंसान पर इस्तेमाल की गई सुई का दूसरे इंसान पर इस्तेमाल करने से त्वचा संबंधित रोग एच आई बी,हेपेटाइटिस जैसी बीमारी होने का खतरा बढ़ाने जाता है।
टांक्सिक इंक्स  टैटू बनाने के लिए नीले रंग की स्याही का ज्यादा इस्तेमाल किया जाता है जिसमें एल्यूनियम और कोबाल्ट होता है । नीले रंग के अलावा दूसरे रंगों मे कैडियम क्रोमियम  निकल टाइटेनियम जैसी कई धातुए मिली रहती है जो कि त्वचा के लिए बेहद हानिकारक होती है। इसमें मौजूद केमिकल्स जैसे मरकरी और कांपर त्वचा के लिए हानिकारक होते है।शिव डॉ साहब  टैटू देखने मे इतना सुंदर लगता है पर इतना नुकसानदेय है पता ही नहीं था। डॉ टैटू बहुत खतरनाक है। हम सभी शौक से बनवाने लेते है बाद मे परिणाम भुगतते  है।
मांसपेशियाँ को होता नुकसान  युवा अपने त्वचा पर शौक से टैटू बनवाने है । कुछ डिजाइन ऐसे होते है जिनमें सुइयो को शरीर में गहराई तक चुभाया जाता है । इसके कारण मांसपेशियों को काफी नुकसान पहुँचता है। विशेषज्ञों के अनुसार शरीर पर जहाँ तिल हो वहाँ टैटू बनवाने से बचना चाहिए ।
शिव ” डॉ साहब टैटू हटाने के लिए कुछ इलाज भी होता होगा । मेरा टैटू की वजह से ही फौज मे जा नहीं सका।
डॉ टैटू हटाने के निम्न उपाय है।
* टैटू हटाना एक बहुत धीमी और निराशाजनक प्रकिया हो सकती है। टैटू को हटाने के लिए समय और खर्च अधिक लगता है।
* कई टैटू  पूरी तरह से हटाये नहीं जा सकते । त्वचा की परत में कुछ टुकड़े रह जाते है।
*कुछ रंग दूसरे रंगों की तरह फीके नहीं पड़ते जिससे निशान बच जाता है।
शिव”डॉ साहब मेरे पापा लेजर विधि बता रहे है।वो कैसे होता है।”
डॉ लेजर उपचार से पहले त्वचा को लोकल एनेथेसिया देकर सुना किया जाता है।टैटू की स्याही को गर्म करने और तोड़ने के लिए टैटू पर ऊर्जा की मशीन से एक शक्तिशाली बीमारी डाली जाती है।एक रंग6 का टैटू आराम से हट जाता है। जो टैटू बहुत सारे रंगों वाला हो तो विभिन्न लेजर मशीनों और तरंगों के साथ उपचार की जरूरत होती है। डा ये सब कार्य होने के बाद आपको सूजन और फफोला हो सकता है। वहा खून बहने की परेशानी हो सकती है।शिव डॉ साहब टैटू देखने मे इतना सुंदर लगता है पर है बीमारियों का जड़ है। ये मुझे नहीं पता । मैं अपने परिचतों और दोस्तों को टैटू के नुकसान के बारे  मे बताऊंगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button