
असगर अली
देवरिया। जनपद के 255 ग्राम पंचायतों में डिजिटल लाइब्रेरी खोलने की तैयारी में लगा प्रशाशन। लाइब्रेरी खोलने को संबंधित ग्राम पंचायतों से भवनों का ब्योरा मांगा गया है। पहले चरण में 128 और दूसरे चरण में 127 लाइब्रेरी खोलने को लक्ष्य निर्धारित किया गया है। लाइब्रेरी खोलने को ब्लाकों के 255 ग्राम पंचायतों का चयन किया गया है। सीडीओ ने तीन दिन में भवनों से संबंधित विभिन्न विन्दुओं पर रिपोर्ट मांगी है। बालकों, किशोरों को पुस्तकों के प्रति आकर्षित करने, किताब पढ़ने की प्रवृति को बढ़ाने को पंचायत राज विभाग द्वारा ग्राम पंचायतों में डिजिलट लाइब्रेरी खोलने की प्रक्रिया शुरू की गयी है। शासन से लक्ष्य मिलने पर पहले चरण में 128 ग्राम पंचायतों में डिजिटल लाइब्रेरी खोलने को जनपद स्तरीय समिति की बैठक में निर्णय लिया गया।इसके लिए ग्राम पंचायतों में स्थित पंचायत भवनों की भौतिक स्थिति की सूचना प्रारूप के अनुसार मांगा गया है। वहीं दूसरे चरण में 127 डिजिटल लाइब्रेरी खोलने को शासन से लक्ष्य प्राप्त हुआ। दोनों चरणों को मिलाकर 255 ग्राम पंचायतों में डिजिटल लाइब्रेरी खोलने को मुख्य विकास अधिकारी प्रत्यूष पाण्डेय ने गुरूवार को समस्त सहायक विकास अधिकारियों को पत्र लिखकर निर्धारित प्रारूप पर पंचायत भवनों की रिपोर्ट मांगी है। सीडीओ ने ग्राम पंचायतों से यह मांगा है ब्योरा सीडीओ प्रत्यूष पाण्डेय ने डिजिटल लाइब्रेरी खोलने को ग्राम पंचायत भवनों की जानकारी सभी एडीओ पंचायत से मांगी है। इसमें ब्लाक ग्रामपंचायत का नाम, कमरों की संख्या, हाल की संख्या, आबादी से दूरी, लाइब्रेरी खोलने को उपयुक्त है या नहीं, पंचायत भवन की स्थिति, साम्रगी सुरक्षित रहेगी या नहीं, पूर्व में चोरी हुआ है या नहीं, बिजली, ब्राडबैण्ड कनेक्शन, पंचायत सहायक का नाम व मोबाइल नंबर सहित ब्योरा तीन दिन में डीपीआरओ कार्यालय में उपलब्ध कराने का निर्देश दिया है।




