Slide 1
Slide 1
ब्रेकिंग न्यूज़मिर्जापुरराजनीति

विंध्याचल में 2372.99 लाख की लागत से बनेगा विंध्यधाम तीर्थ विकास परिषद का कार्यालय

जल संसाधन मंत्री व जन प्रतिनिधियों ने भूमि पूजन कर किया शिलान्यास

पर्यटन/धार्मिक और सांस्कृतिक महत्व को बढ़ायेगा विन्ध्यधाम तीर्थ विकास परिषद-स्वतंत्रदेव सिंह

मीरजापुर (तारा त्रिपाठी) । विंध्याचल क्षेत्र के ग्राम पंचायत परसिया विंध्याचल में उत्तर प्रदेश विंध्यधाम तीर्थ विकास परिषद के शासकीय कार्यालय भवन का प्रदेश के सिंचाई एवं जल संसाधन मंत्री स्वतंत्रदेव सिंह ने भूमि पूजन कर शिलान्यास किया।  इस अवसर पर विधायक नगर रत्नाकर मिश्र, विधायक मड़िहान रमाशंकर सिंह पटेल,   विधायक छानबे रिंकी कोल, जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन व अध्यक्ष नगर पालिका परिषद श्याम सुंदर केशरी अन्य सम्बंधित विभाग के अधिकारी उपस्थित रहे। जिलाधिकारी ने मंत्री जी को जानकारी देते हुए बताया कि उत्तर प्रदेश विंध्यधाम तीर्थ विकास परिषद कार्यालय भवन 2372.99 लाख रुपये की लागत से 855 वर्ग मीटर क्षेत्रफल में बनाया जाएगा। निर्माण कार्य उत्तर प्रदेश प्रोजेक्ट काॅरपोरेशन लिमिटेड की निर्माण इकाई-16, मीरजापुर द्वारा कराया जाएगा। परियोजना के लिए 850 लाख रुपये की धनराशि पहले ही अवमुक्त की जा चुकी है। इस परियोजना में विंध्यधाम तीर्थ विकास परिषद के कार्यालय भवन के साथ-साथ तृतीय तल, बाउंड्रीवाल, गार्ड रूम, गेट, हार्टिकल्चर, और बाह्य विकास कार्य शामिल हैं। यह परियोजना क्षेत्र के धार्मिक और प्रशासनिक महत्व को और सशक्त करेगी, साथ ही स्थानीय विकास को गति प्रदान करेगी।जल संसाधन मंत्री ने इस परियोजना को विंध्याचल क्षेत्र के विकास में मील का पत्थर बताते हुए कहा कि विंध्यधाम तीर्थ विकास परिषद कार्यालय का निर्माण न केवल प्रशासनिक कार्यों को सुगम बनाएगा। यह विंध्याचल के धार्मिक और सांस्कृतिक महत्व को भी बढ़ाएगा। यह परियोजना स्थानीय लोगों के लिए रोजगार के अवसर पैदा करने के साथ-साथ क्षेत्र में पर्यटन को बढ़ावा देगी।  विधायक नगर रत्नाकर मिश्र, विधायक मड़िहान रमाशंकर सिंह पटेल व विधायक छानबे रिंकी कोल, अध्यक्ष नगर पालिका परिषद श्याम सुन्दर केशरी ने इस परियोजना की सराहना करते हुए कहा कि क्षेत्र के लिए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है। इस कार्यालय भवन के तैयार होने से विन्ध्याचल के तीर्थ स्थल की गरिमा बढ़ेगा। यह परियोजना न केवल प्रशासनिक सुविधाओं को मजबूत करेगी, बल्कि विंध्याचल को एक प्रमुख धार्मिक और पर्यटन केंद्र के रूप में स्थापित करने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। इस दौरान अपर जिलाधिकारी भू0/रा0 देवेंद्र प्रताप सिंह, नगर मजिस्ट्रेट विनीत उपाध्याय, उपजिलाधिकारी सदर गुलाब चंद आदि लोग भी उपस्थित रहें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button