
सुशील कुमार मिश्र / वाराणसी रोज गार्डन सारनाथ वाराणसी में समाजवादी पार्टी की तरफ से आयोजित संविधान मानस्तंभ कार्यक्रम में तलवारबाजी की पूर्व राष्ट्रीय खिलाड़ी,अध्यापिका, पतंजलि विश्वविद्यालय हरिद्वार की पूर्व वार्डेन,मूर्तिकार,कलाकार, आकाशवाणी,दूरदर्शन,फिल्म कलाकार,समाजसेविका,पूर्व विधायक सैदपुर राजर्षि राजित प्रसाद यादव की पुत्रवधू डॉ.(श्रीमती) संध्या यादव को समाजवादी महिला सभा का जिला उपाध्यक्ष मनोनीत किया गया! इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व मंत्री एवं समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता राम अचल राजभर द्वारा डॉ.संध्या यादव को मनोनयन पत्र सौपा गया! समाजवादी महिला सभा की जिला अध्यक्ष श्रीमती शशि यादव द्वारा प्रस्तावित उपाध्यक्ष पद के लिए मनोनयन पत्र मुख्य अतिथि को सौंपा!जिला उपाध्यक्ष बनाए जाने पर सांसद चंदौली वीरेंद्र सिंह, सांसद मछली शहर प्रिया सरोज ,पूर्व सांसद कैलाश नाथ यादव, पूर्व मंत्री बहादुर यादव, महिला सभा की प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती रीबू श्रीवास्तव, व्यापार सभा के प्रदेश अध्यक्ष प्रदीप जायसवाल, जिला अध्यक्ष शशि यादव, सपा जिला अध्यक्ष सुजीत यादव लक्कड़, महानगर अध्यक्ष दिलीप डे , पूर्व मंत्री सुमन यादव,डॉ. उमाशंकर यादव,पूर्व महानगर अध्यक्ष विष्णु शर्मा, महिला सभा की पूर्व महानगर अध्यक्ष पूजा यादव, पूर्व विधान परिषद सदस्य राजदेव सिंह, पूर्व विधायक समद अंसारी, लालजी चंद्रवंशी, आयुष्मान चंद्रवंशी, आनंद मोहन गुड्डू, संजय यादव उर्फ राधा कृष्ण, सुनील सोनकर, किशन दीक्षित, उदयलाल मौर्य, अवधेश पाठक, विजय बहादुर यादव, दिनेश यादव गायक आदि ने बधाई दिया है।




