चंद्रशेखर के जीवन में विद्रोह और अनुशासन का रहा सामंजस्य: जमा खांन

सुशील कुमार मिश्र/वाराणसी। चंद्रशेखर फाउंडेशन के अध्यक्ष हिमांशु सिंह के तत्वाधान में भारत के भूतपूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय चंद्रशेखर और बाबू प्रसिद्ध नारायण सिंह की जयं जीबीती के पांच दिवसीय समारोह का भव्य समापन बरईपुर सारनाथ शक्तिपीठ के प्रांगण में हुआ।इस समारोह में प्रख्यात स्वतंत्रता संग्राम सेनानी तथा बनारस जिला बोर्ड के पहले अध्यक्ष बाबू प्रसिद्ध नारायण सिंह की भी जयंती मनाई गई। इस अवसर पर गोष्ठी तथा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ चंद्रशेखर एवं बाबू प्रसिद्ध नारायण सिंह के चित्र पर माल्यार्पण कर दीप प्रज्वलन से हुआ। इस अवसर पर गोष्ठी की अध्यक्षता करते हुए बिहार सरकार के अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री जमा खाँ ने कहा कि चंद्रशेखर के जीवन में विद्रोह और अनुशासन दोनों का अद्भुत सामंजस्य देखने को मिलता है जो राजनीति में सर्वथा दुर्लभ वस्तु है ।राजनीति के अपने लंबे सफर में चंद्रशेखर ने सत्य के पक्ष में खड़ा होने में कभी चूक नहीं किया और इसके लिए उन्होंने जेल जाना भी स्वीकार किया आपातकाल के विरोध में सबसे मुखर स्वर का नाम चंद्रशेखर है। इस अवसर पर मुख्य अतिथि माननीय सुशील सिंह ने कहा चंद्रशेखर का महात्मा गांधी और महात्मा बुद्ध विचारो में प्रबल आस्था थी।वे मानते थे कि देश और दुनिया के समस्याओं का समाधान गोली से नही हो सकता

संवाद और सौहार्द की बोली ही समाधान का रास्ता है। इस अवसर पर मुख्य वक्ता रवीन्द्र द्विवेदी ने कहा कि चंद्रशेखर ने राजनीति में मतभेद और मनभेद के अंतर को ठीक ढंग से परिभाषित किया उन्होंने कभी किसी राजनेता के खिलाफ बदले की भावना से कोई कदम नहीं उठाया।विधान परिषद के सदस्य विनीत सिंह ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि चंद्रशेखर जमीन से उठकर खड़े हुए राजनेता थे।जिन्होंने भारतीय संसद को अपनी भाषा और स्वर का से समृद्ध किया। विशिष्ट अतिथि मुकुंद नारायण सिंह आशु ने कहा कि समाजवादी राजनीति के अलमबरदार चंद्रशेखर भारत संस्कृति और परंपरा के गौरवपूर्ण मूल्य के प्रबल पक्षधर और रक्षक थे ।हासिये पर खड़े किसान और मजदूर के श्रम शक्ति को चंद्रशेखर ने हमेशा पूजा। इस अवसर पर प्रमुख रूप से विचार व्यक्त करने वालों में अजय सिंह ब्लॉक प्रमुख अभिषेक सिंह ब्लाक प्रमुख गोपाल नारायण सिंह धर्मेंद्र रघुवंशी श्री सुभाष चंद्र सिंह गुड्डू पूर्व अध्यक्ष महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ डॉ हरदत शुक्ल डॉ हर्षवर्धन सिंह पूर्व अध्यक्ष उदय प्रताप महाविद्यालय वीरेंद्र सिंह पूर्व अध्यक्ष महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ रूपेश सिंह अरुण त्रिपाठी हंगामा गुरु देवेंद्र सिंह पूर्व ब्लाक प्रमुख अमित सिंह एडवोकेट अनुराग राय एडवोकेट मोहम्मद अनीस विजय विकास श्रीवास्तव एडवोकेट सेंट्रल बार एसोसिएशन के पूर्व महामंत्री शशिकांत श्रीमान विजय शंकर सिंह पिंटू सिंह सीकरी आनंद राव थे ।इस अवसर पर समाज जीवन के विभिन्न क्षेत्रों में अपना विशिष्ट योगदान देने वाले व्यक्तियों को सम्मानित किया गया सम्मान प्राप्त करने वालों में प्रमुख रूप से मुकुंद नारायण सिंह आसु, विजय शंकर सिंह (पिंटू सिंह सिकरी) ब्रम्हानंद पाठक, हवलदार यादव, हैदर अली, मनीष अग्रहरी, सतीश पटेल, डंपी तिवारी, रूपेश सिंह, अरुण त्रिपाठी, हरदत शुक्ला, सुभाष चंद्र सिंह गुड्डू, चांदनी श्रीवास्तव, किरण पांडेय, मणिशंकर राय, पंकज राय ऊर्फ डब्लू राय, अमित सिंह टाटा, प्रियांशु सिंह, धर्मेंद्र सिंह, हवलदार यादव, विनोद सेठ, अनुराग सेठ सर्वेश दीक्षित, अनुराग पांडेय छोटू, पंकज पाठक धर्मेंद्र रघुवंशी, गोपाल सिंह, गुप्तेश्वर शास्त्री, विद्या निवास त्रिपाठी, जय सिंह, डॉ वीरेंद्र सिंह छोटे, क्रांति सिंह इत्यादि




