
त्रिलोकी नाथ राय
गाजीपुर।भांवरकोल थाना अंतर्गत मच्छटी चौकी प्रभारी श्याम सिंह के सख्त तेवरों और लगातार अपने क्षेत्र में सघन चेकिंग अभियान और अपराधियों एवं अवैध कार्यों में लिप्त लोगों के खिलाफ सक्रियता से अपराधियों व तस्करों के बीच खौफ़ का माहौल व्याप्त हो गया है। चौकी क्षेत्र में बीते दिनों से लगातार पेट्रोलिंग, संदिग्ध व्यक्तियों की चेकिंग तथा अवैध गतिविधियों पर निगरानी बढ़ा दी गई है। चौकी प्रभारी श्याम सिंह द्वारा टीम के साथ मिलकर अवैध शराब, मादक पदार्थों व गो-तस्करी के विरुद्ध अभियान चलाया जा रहा है, जिसके चलते कई संदिग्ध व्यक्तियों से पूछताछ तथा कार्रवाई की गई है। क्षेत्र में बढ़ी पुलिस मूवमेंट और शख्ती के कारण आपराधिक तत्वों में हड़कंप मचा हुआ है, वहीं आम जनता सुरक्षित और निश्चिंत महसूस कर रही है। स्थानीय लोगों ने चौकी प्रभारी की कार्यशैली की सराहना करते हुए कहा कि उनकी मुस्तैदी से क्षेत्र में शांति एवं कानून-व्यवस्था और मजबूत हुई है। पुलिस प्रशासन ने भी आगे सख्त कार्रवाई जारी रखने का संदेश दिया है।




