Slide 1
Slide 1
सोनभद्र

सोनभद्र : राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने मनाया हिंदू सम्राज्य स्थापना दिवस उत्सव

प्रांत संघ चालक अंगराज ने कहा हिंदू साम्राज्य दिवस केवल एक ऐतिहासिक उत्सव नहीं, बल्कि स्वराज्य, आत्मगौरव, संगठन और राष्ट्र चेतना का प्रेरणादायी पर्व है

सोनभद्र। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का शनिवार को नगर स्थित रामलीला मैदान में हिंदू साम्राज्य स्थापना दिवस का कार्यक्रम हर्षोल्लास एवं उत्साह के साथ मनाया। शुभारंभ छत्रपति शिवाजी महाराज, डॉ. केशव बलिराम हेडगेवार (डॉक्टर साहब) एवं श्री गुरुजी (माधव सदाशिव गोलवलकर) के चित्रों पर पुष्प अर्पित कर, एकल गीत एवं अमृत वचन के साथ हुआ। कार्यक्रम में प्रांत संघ चालक अंगराज, जिला संघ चालक हर्ष अग्रवाल तथा नगर संघ चालक संगम मंचासीन रहे। प्रांत संघ चालक अंगराज ने अपने बौद्धिक उद्बोधन में कहा कि हिंदू साम्राज्य दिवस केवल एक ऐतिहासिक उत्सव नहीं, बल्कि स्वराज्य, आत्मगौरव, संगठन और राष्ट्रचेतना का प्रेरणादायी पर्व है। उन्होंने कहा कि छत्रपति शिवाजी महाराज का राज्याभिषेक भारतीय इतिहास की वह गौरवशाली घटना है। जिसने निराशा के वातावरण में समाज में आत्मविश्वास का संचार किया तथा हिंदवी स्वराज्य की स्थापना का मार्ग प्रशस्त किया।उन्होंने कहा कि शिवाजी महाराज ने अपने अद्वितीय पराक्रम, कुशल नेतृत्व, सुशासन, संगठन क्षमता एवं दूरदर्शी नीतियों के बल पर राष्ट्र, धर्म और संस्कृति की रक्षा का कार्य किया। उन्होंने महिलाओं के सम्मान, न्यायपूर्ण शासन, अनुशासित सेना, सुदृढ़ प्रशासन तथा समाज के प्रत्येक वर्ग को साथ लेकर चलने की नीति अपनाई, जो आज भी समाज के लिए प्रेरणास्रोत है। उन्होंने स्वयंसेवकों से आह्वान किया कि वे छत्रपति शिवाजी महाराज के जीवन से प्रेरणा लेकर राष्ट्रहित को सर्वोपरि मानते हुए समाज में संगठन, समरसता, सेवा और राष्ट्रीय चेतना के कार्यों को गति दें तथा संघ के शताब्दी वर्ष में अधिकाधिक लोगों को राष्ट्र निर्माण के इस अभियान से जोड़ें। कार्यक्रम का सफल संचालन जिला कार्यवाह दिनेश ने किया तथा कार्यक्रम का समापन संघ की प्रार्थना के साथ हुआ। कार्यक्रम में सह नगर संघ चालक संतोष, विभाग के रामलगन, अवध, नीरज, जिला व्यवस्था प्रमुख कीर्तन, जिला प्रचार प्रमुख नीरज, नगर कार्यवाह विश्वनाथ, सह नगर कार्यवाह अनिल, नगर प्रचार प्रमुख कृष्ण प्रताप, नगर व्यवस्था प्रमुख जे.बी. सिंह, नगर शारीरिक प्रमुख नीतीश, नगर व्यवस्था प्रमुख जंग बहादुर, नगर बौद्धिक प्रमुख कृष्ण कुमार, महाविद्यालय विद्यार्थी प्रमुख आशुतोष, विद्यार्थी कार्य प्रमुख अंकित, विनय, बच्चन, ललित, विनोद, नित्यानंद, पवन, धीरज, सत्यम सहित बड़ी संख्या में स्वयंसेवक एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button