Slide 1
Slide 1
क्राइम

बुलंदशहर : स्याना में घरेलू कलह में पति ने पत्नी का गला रेता

आरोपी फरार

बुलंदशहर। स्याना थाना क्षेत्र के ग्राम हाजीपुर में शनिवार को दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई। आपसी विवाद के चलते पति ने अपनी पत्नी की धारदार हथियार से गर्दन पर वार कर हत्या कर दी। शादी के महज सात माह बाद ही घरेलू कलह ने एक महिला की जान ले ली। घटना के बाद से आरोपी पति फरार है।स्याना थाना ग्राम हाजीपुर में पति ने पत्नी की हत्या कर दी है। सूचना मिलते ही स्याना पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची। जांच में पता चला कि मोनू पुत्र खेमचन्द ने अपनी पत्नी गीता की गर्दन पर धारदार हथियार से हमला कर उसकी हत्या कर दी। ग्रामीणों ने बताया कि पति-पत्नी के बीच अक्सर विवाद होता रहता था। दोनों का विवाह करीब सात माह पहले ही हुआ था। हत्या की सूचना पर गांव में सनसनी फैल गई। पुलिस ने मृतका गीता के शव को कब्जे में लेकर पंचायतनामा की कार्रवाई के बाद पोस्टमॉर्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है। फील्ड यूनिट ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए हैं। एसपी सिटी अभिषेक प्रताप अजय ने बताया कि आरोपी मोनू की गिरफ्तारी के लिए चार पुलिस टीमें गठित कर दी गई हैं। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ सख्त विधिक कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल गांव में शांति व्यवस्था कायम है और पुलिस बल तैनात है।

रिपोर्ट – मोहित त्यागी 

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button