Slide 1
Slide 1
एजुकेशन

गाजीपुर : सत्र के समापन पर नौनिहाल सीख रहे नवीन क्रियात्मक कौशल 

गाजीपुर। क्रिएटिव विजन सोसायटी द्वारा संचालित न्यू होराइजन एकेडमी, तुलसी सागर में शैक्षणिक सत्र के अंत में आयोजित ग्रीष्म कालीन शिविर में छात्र-छात्राएं भागीदारी निभा रहे हैं। 11 मई से आयोजित इस दस दिवसीय विशेष ग्शिविर में एकेडमी के छात्र-छात्राओं को शिक्षिकाओं तथा आमंत्रित विशेषज्ञों के सहयोग से सह-शैक्षणिक क्रियाकलाप व नवीन क्रियात्मक कौशल की सीख दी जा रही है। इस आयोजन में स्वेच्छया अभिरुचि रखने वाले छात्र- छात्राएं उत्साह के साथ भाग ले रहे हैं जिन्हे शारीरिक-मानसिक स्वास्थ्य, खेल-कूद व समान्य व्यवहारिक शिक्षा से संबंधित क्रिया कलापों से परिचित कराया जा रहा है। इस विशेष शिविर में मुख्य रूप से बगैर ईंधन के स्वादिष्ट व पौष्टिक व्यंजन तैयार करने, क्राफ्ट, एरोबिक्स, संगीत, मिट्टी के खिलौने बनाने तथा विज्ञान के क्षेत्र में इलेक्ट्रिक लैंप व बिजली के पंखे बनाने की कला सिखाई जा रही है। इसके साथ ही बच्चे ताइक्वांडो, कांच पेंटिंग, पानी में नाव चलाना और फैशन शो प्रतियोगिता का भी प्रशिक्षण दिया जा रहा है। एकेडमी के निदेशक प्रो. अजय राय ने विशेष शिविर के विभिन्न प्रशिक्षण कार्यक्रमों में छात्रों की तल्लीनता व उत्साहजनक भागीदारी पर कहा कि विद्यालयों में शैक्षणिक और पाठयक्रम आधारित शिक्षण के साथ ही को- करीकुलर एवं कौशल आधारित क्रियाकलापों को बढावा दिया जाना चाहिए। कहा कि इन कार्यक्रमों से हम छात्रों के व्यक्तित्व को परिष्कृत कर सकते हैं। विद्यालय की प्रधानाचार्या श्रीमती विभा राय के निर्देशन में आयोजित इस ग्रीष्मकालीन शिविर में श्रीमती सुनीता मिश्रा, श्रीमती सारिका राय, कनक राय, रंजना राय, अर्चना तिवारी, सना फातमा, कंचन श्रीवास्तव, रेनू राय, नीरज उपाध्याय, जकाउद्दीन खान, अनामिका श्रीवास्तव महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button