Slide 1
Slide 1
एजुकेशन

गाजीपुर : चरित्रवान युवा ही राष्ट्र का भविष्य – आचार्य ज्ञान प्रकाश 

पांच दिवसीय आवासीय शिविर सम्पन्न

गाजीपुर। दयानन्द एंग्लो वैदिक (डी.ए.वी.) इंटर कॉलेज के प्रांगण में आयोजित आर्य वीर दल का पांच दिवसीय आवासीय शिविर वैदिक मंत्रोच्चार के साथ सम्पन्न किया गया। समापन के मुख्य अतिथि आचार्य ज्ञान प्रकाश वैदिक, संचालक आर्य वीर दल पूर्वी उत्तर प्रदेश ने ध्वजारोहण के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ किया था। उन्होंने अपने उद्बोधन में कहा कि शारीरिक, मानसिक एवं आत्मिक बल से युक्त चरित्रवान युवा ही राष्ट्र का वास्तविक भविष्य हैं। आर्य वीर दल का उद्देश्य युवाओं में वैदिक संस्कार, राष्ट्रभक्ति एवं अनुशासन का बीजारोपण करना है। आर्य विद्या सभा के उपप्रबंधक संतोष कुमार वर्मा ने कहा कि डी.ए.वी. इंटर कॉलेज का मैदान केवल शिक्षा का केंद्र नहीं, बल्कि संस्कार निर्माण की कर्मभूमि है। आर्य वीर दल के माध्यम से हम भावी पीढ़ी को सत्य, साहस और सेवा का पाठ पढ़ा रहे हैं। विद्यालय के प्रबंधक एवं आर्य समाज के जिलाध्यक्ष आदित्य प्रकाश आर्य ने कहा कि आज का युवा मोबाइल की स्क्रीन पर नहीं, मैदान की धूल में बनता है। हमारा संकल्प है कि डी.ए.वी. की इस कर्मभूमि से केवल डिग्रीधारी नहीं, बल्कि ‘चरित्रधारी आर्य वीर’ और वीरांगनाएं निकलेंगे शिविर में जनपद गाजीपुर एवं आसपास के क्षेत्रों एवं विद्यालय के 150 से अधिक आर्य वीर एवं वीरांगनाओं ने भाग लिया। समापन के अवसर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को आर्य वीर दल का टीशर्ट एवं प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। अध्यक्षता आर्य समाज के प्रधान दिलीप कुमार वर्मा एवं संचालन विद्यालय के प्रवक्ता प्रांशु उपाध्याय ने की,  संस्था के अध्यक्ष सुरेंद्रनाथ वर्मा ने आगंतुकों एवं अतिथियों का धन्यवाद व्यक्त किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button