Slide 1
Slide 1
Blog

आजमगढ़ः भाजपा के लिए धन ही धर्म हैः अखिलेश

राम मंदिर में चंदा चोरी पर योगी सरकार को घेरा, बोले, मुख्यमंत्री हफ्ते में तीन बार जाते हैं अयोध्या फिर भी चोरी की नहीं हुई जानकारी

कानपुर। आजमगढ़ में शनिवार को समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलश यादव ने कहा कि भाजपा कहती है कि हिंदू खतरे में है। अब तो इनके राज में भगवान भी खतरे में हैं। इनके लिए धन ही धर्म है। भाजपा के लिए धर्म बाद में धन पहले है। अयोध्या में जो हुआ वह बहुत चिंताजनक है। हमारी आस्था के साथ खिलवाड़ किया गया है। वह वहां पत्रकारों के सवालों का जवाब दे रहे थे।

सपा प्रमुख शनिवार को एक पार्टी नेता के घर शादी में शामिल होने के लिए गए थे। उन्होंने चंपत राय पर सवाल पूछने पर उन्होंने कहा कि किसी व्यक्ति पर बात नहीं होनी चाहिए। मुख्यमंत्री हफ्ते में तीन बार अयोध्या जाते हैं। वह अयोध्या जाने का विश्व रिकार्ड बना रहे हैं। अगर उनको चंदा चोरी की जानकारी नहीं हुई तो किस तरह का उनका सूचना तंत्र है। पूरे प्रदेश में भ्रष्टाचार फैला है उसकी भी उनको जानकारी नहीं है।

सरकार को झुककर एसआईटी बनानी पड़ी और एसआईटी की रिपोर्ट किसको दी गई। यह भी एक प्रश्न चिह्न है? उन्होंने कहा कि सीसी कितना वसूला गया है। सीसी मतलब चढ़ावा चोरी। सीसीटीवी बंद कर हजारों करोड़ की चोरी हुई है। सरकार खुद स्वीकार कर रही है कि सीसीटीवी में छेड़छाड़ हुई है।

उन्होंने लखनऊ में मुख्यमंत्री की भाषा पर भी सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि सीएम सामने ऐसा व्यवहार करते हैं तो सोचो अफसरों से कैसा करते होंगे। उन्होंने कहा कि वन नेशन वन इलेक्शन की बात करने वाले प्रधानी का चुनाव नहीं करा पा रहे हैं। उन्होंने कहा कि आजमगढ़ के लोग विदेशों में ज्यादा हैं। सपा सरकार बनने पर यहां पर वर्ल्ड की सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। हम लोगों ने पीडीए का रास्ता तय कर लिया है उसी रास्ते पर आगे बढ़ेंगे। प्रदेश को वर्ल्ड क्लास इफ्रास्टक्चर उपलब्ध कराएंगे। आधुनिक मंडी बनाएंगे। युवाओं को डिजिटल माध्यम से जोड़ेंगे। इस मौके पर सांसद धर्मेंद्र यादव, पूर्व मंत्री लालजी वर्मा आदि मौजूद रहे।

ASIF HUSAIN

ASIF HUSAIN EDITOR मैंने अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी से हिंदी साहित्य में परास्नातक (मास्टर) करने के बाद ट्रांसलेशन में पीजी डिप्लोमा किया। इसके बाद पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया। 1997-98 में राष्ट्रीय सहारा में ट्रेनिंग की। इसके बाद 1998 में अमर उजाला कानपुर में ज्वाइन किया। अमर उजाला में कानपुर में रिपोर्टिंग की। गाजीपुर, चंदौली, भदोही, इटावा में ब्यूरोचीफ के पद पर रहा। इसके अलावा मुरादाबाद में संभल डेस्क प्रभारी रहा। झांसी में देहात डेस्क प्रभारी रहा। साथ में कई महत्वपूर्ण कार्यक्रमों की रिपोर्टिंग की। 2023-24 में अमर उजाला में सीनियर सब एडिटर पद से स्वैच्छिक रिटायरमेंट लिया। इसके बाद अपना यूट्यूब चैनल ‘ब्रिलियंट टाइम’ नाम से बनाया। वीकली अखबार भी इसी नाम से निकाला। ‘द्वाबा सम्राट हिंदी दैनिक’ में देश और विदेश पर लेख लिखे। वर्तमान में हिंदुस्तान संदेश से बतौर एडिटर जुड़ा हूं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button